विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

e-Sprinto G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 130 किमी की रेंज और 4 कलर ऑप्शन

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:30 PM (IST)

E Sprinto Electric Scooter: ई-स्प्रिंटो ने भारत में अपना नया G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 89,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी e-Sprinto ने आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Sprinto को B2C मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए है। इसे 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया जिसकी कीमत बैटरी के मुताबिक टॉप-वेरिएंट के 99,999 रुपए तक जाती है।

वेरिएंट और कीमत

e-Sprinto G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.0kW वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए, 2.5kWh वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपए है और 3.0kW बैटरी वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। वहीं, इनकी रेंज 80km, 100km और 130km तक होने का दावा किया गया है। साथ ही, इसमें तीन राइडिंग मोड्स- Eco, City और Sport मिलते हैं जिनकी स्पीज 30kmph, 40kmph और 50kmph है।

बैटरी और ग्राउंड क्लीयरेंस

इस स्कूटर की भार उठाने के कैपेसिटि 150 किलोग्राम तक है। इसमें 12-इंच के ट्यूबलेस टायर और 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ ही, इसकी IP67 रेडेट बैटरी तय टेस्ट कंडीशन में धूल और पानी से एक्सट्रा सुरक्षा देती है।

फीचर्स और तकनीक

G1 में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। नेविगेशन की सुविधा एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन के जरिए मिलती है जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। ये फीचर्स e-Sprinto के में रोजाना आने-जाने और परिवार के लिए एक प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटर को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

e-Sprinto G1 चार रंगों में उपलब्ध हैं- Charcoal Black, Slate Grey, Horizon Blue और Pine Green।

कितनी है कीमत?

यहां इसके हर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत की टेबल दी गई है:

वेरिएंट (मॉडल) बैटरी क्षमता कीमत (₹)
बेसिक / एंट्री-लेवल 2.0 kW ₹89,999
मिड वेरिएंट 2.5 kW ₹94,999
टॉप वेरिएंट 3.0 kW ₹99,999