नए रंग रूप में 2026 Suzuki Access 125 लॉन्च, कीमत ₹83,086 से शुरू
सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्कूटर 2026 Suzuki Access 125 को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसके डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कीमत ₹83,086 से शुरू होती है।

2026 Suzuki Access 125

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय स्कूटर 2026 Suzuki Access 125 को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में नए कलर शेड्स शामिल किए हैं, जबकि स्कूटर का डिजाइन, फीचर्स और इंजन पहले जैसा ही रखा गया है। नए रंगों के साथ वेरिएंट्स की उपलब्धता और फीचर सेट भी ग्राहकों को विकल्प देते हैं।
कितनी है कीमत?
नई Suzuki Access 125 के Standard Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,086 रुपये है, जबकि टॉप Ride Connect TFT ABS Edition की कीमत 1,03,780 रुपये है। नई कलर रेंज 23 नवंबर 2026 से देशभर की सुजुकी अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।
-1795355293334.webp)
मिले ये नए कलर
स्कूटर में दो नए कलर में लेकर आया गया है। मैटेलिक रॉयल ब्रॉन्ज, राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट ABS अलग-अलग होंगे। मैटेलिक मैट बोर्डो रेड सिर्फ टॉप राइड कनेक्ट TFT ABS के लिए अलग है। पर्ल मैट एक्वा सिल्वर को भी राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट ABS की कलर की लिस्ट में शामिल किया गया है।
क्र. सं. | सुजुकी एक्सेस वेरिएंट | उपलब्ध रंग | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
|---|---|---|---|
1 | स्टैंडर्ड एडिशन | मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, सॉलिड आइस ग्रीन | ₹83,086 |
2 | स्पेशल एडिशन | मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन | ₹89,428 |
3 | राइड कनेक्ट एडिशन | मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, पर्ल मैट एक्वा सिल्वर, मेटैलिक रॉयल ब्रॉन्ज (नया) | ₹91,627 |
4 | राइड कनेक्ट एबीएस एडिशन | मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, पर्ल मैट एक्वा सिल्वर, मेटैलिक रॉयल ब्रॉन्ज (नया) | ₹98,432 |
5 | राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस एडिशन | मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, पर्ल मैट एक्वा सिल्वर, मेटैलिक मैट बोर्डो रेड (नया) | ₹1,03,780 |
Suzuki Access 125 का इंजन
कलर अपडेट के अलावा मैकेनिकल हिस्से में बदलाव नहीं किया गया है। Access 125 में पहले की तरह 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन और सुज़ुकी इको परफॉरमेंस (SEP) टेक्नोलॉजी मिलती है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.42 PS की पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- नई Bajaj Pulsar R200 हुई लॉन्च, मिले Google Maps Mirroring और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे कई अपडेट्स