यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CNG अवतार में जल्द लॉन्च होने वाली है मारुति ब्रेजा, जानिए इंजन, माइलेज और स्पेसिफिकेशंस के बारे में
CNG और SUV दोनों के बीच में अंतर निकालना बहुत मुश्किल है। इसमें एस-सीएनजी बैजिंग नहीं है जो हाल ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति अपनी पॉपुलर गाड़ी ब्रेजा का सीएनजी वैरिएंट जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। अगर आप भी इस सीएनजी कार को खरीदना चाहते हैं तो इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं इस अपकमिंग गाड़ी के फीचर्स लेकर माइलेज के बारे में।
.jpg)
ऑल ब्लैक थीम इंटीरियर
ब्रेजा सीएनजी कार को आप बाहर से देखकर शायद ही पहचान पाएं, लेकिन जैसे ही आप केबिन के अंदर प्रवेश करेंगे आप सीएनजी वैरिएंट की पहचान कर पाएंगे। क्योंकि, इसके इंटीरियर में आपको ऑल ब्लैक थीम देखने को मिलेगा।
(1).jpg)
Brezza CNG एक्सटीरियर
Brezza CNG के एक्सटीरियर की बात करें तो CNG और SUV दोनों के बीच में अंतर निकालना बहुत मुश्किल है। इसमें एस-सीएनजी बैजिंग नहीं है जो हाल ही में ग्रैंड विटारा एसयूवी को मिली थी। इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके बूट में एस -सीएनजी किट लगी हुई है। इसकी अधिक जानकारी लॉन्च के बाद ही आएगी।
Brezza CNG इंजन
Maruti द्वारा Brezza के CNG वेरिएंट को नियमित 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसका इंजन 104 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 138 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी पेश करेगी।
Brezza CNG माइलेज
ब्रेजा सीएनजी 25 किमी प्रति किलोग्राम से अधिक की संभावित माइलेज दे सकती है। भारतीय बाजार में फिलहाल अभी इसका कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
यह भी पढ़ें
मात्र 50 हजार के अंदर मिलती हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, देश की सबसे सस्ती E-scooters में नाम शामिल
