इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने सिंगल चार्ज में तय की 436.5km दूरी, बनाया दुनिया की सबसे लंबी EV बाइक राइड का रिकॉर्ड
Zero DS इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल ने सिंगल चार्ज में 436.5 किलोमीटर की दूरी तय करके Guinness World Record बनाया। Power Tank से इसकी बैटरी क्षमता 19.2 kWh हुई।

Zero DS Electric Motorcycle ने सिंगल चार्ज में तय किए 436.5 km रेंज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 400 किसी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है? ऐसा अमेरिकी कंपनी Zero Motorcycles की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Zero DS ने कर दिखाया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने सिंगल चार्ज में 436.5 किलोमीटर की दूरी तय किया है। इसके साथ ही इसने गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कर लिया है। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग राइड को बेल्जियम के राइडर जेले वेरस्टेन ने पूरा किया। आइए इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार में जानते हैं और इसने यह रिकॉर्ड कैसे हालिस किया?
सिंगल चार्ज में बनाया सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड
-1792587895978.webp)
Zero DS इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल ने एक बार फुल चार्ज होने के बाद 436.5 किलोमीटर की दूरी तय करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस राइड के दौरान बेल्जियम के राइडर जेले वेरस्टेन ने बाइक को फ्रांस और इटली से होते हुए मेडिटेरेनियन कोस्ट तक चलाया। खास बात यह रही कि यह दूरी किसी बंद टेस्ट ट्रैक पर नहीं, बल्कि सार्वजनिक सड़कों पर तय की गई है।
Zero DS ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
-1792587911939.webp)
Zero DS से पहले सिंगल चार्ज में सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड Verge Motorcycles की TS Pro इलेक्ट्रिक बाइक के नाम था। इस बाइक ने सिंगल चार्ज पर 310.68 किलोमीटर की दूरी तय की थी। Zero DS ने पुराने रिकॉर्ड को 125.82 किलोमीटर से पीछे छोड़ दिया। यह पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा दूरी है। इस तरह Zero DS ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की लंबी दूरी की राइडिंग के मामले में एक नया मानक स्थापित किया।
Power Tank से बढ़ी बैटरी कैपेसिटी
-1792587929061.webp)
इस रिकॉर्ड को बनाने में Zero DS की बैटरी क्षमता की अहम भूमिका रही। रिकॉर्ड-ब्रेकिंग राइड के लिए बाइक में कंपनी का फैक्ट्री-अप्रूव्ड Power Tank एक्सेसरी इस्तेमाल किया गया। इसकी मदद से बाइक की बैटरी क्षमता को 15.6 kWh से बढ़ाकर 19.2 kWh कर दिया गया। बैटरी कैपेसिटी में इस बढ़ोतरी होने के बाद राइड के दौरान ज्यादा दूरी तय करने में मदद मिली।
सिटी रेंज से कहीं ज्यादा चली इलेक्ट्रिक बाइक
Zero DS की सामान्य सिटी रेंज 249 किलोमीटर बताई जाती है। इसके बावजूद इस बाइक ने रिकॉर्ड बनाने वाली राइड में 436.5 किलोमीटर का सफर पूरा किया। यानी इसने बताई गई सिटी रेंज से लगभग 187.5 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय की। इस उपलब्धि में अतिरिक्त 3.6 kWh बैटरी कैपेसिटी और सही राइडिंग तकनीक की भूमिका रही। यह आंकड़ा रिकॉर्ड राइड के दौरान हासिल किया गया था, इसलिए इसे हर परिस्थिति में मिलने वाली सामान्य रेंज नहीं माना जाना चाहिए।
इलेक्ट्रिक मोटर देती है 60 हॉर्सपावर की पावर
Zero DS इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 60 हॉर्सपावर की पीक पावर जेनरेट करती है। रिकॉर्ड के दौरान राइडर ने फ्रांस और इटली की सार्वजनिक सड़कों, पहाड़ी इलाकों और गांवों से गुजरते हुए सफर पूरा किया। इस तरह यह उपलब्धि केवल बैटरी क्षमता तक सीमित नहीं रही, बल्कि वास्तविक सड़क परिस्थितियों में बाइक के प्रदर्शन को भी सामने लेकर आई।
51 km/h की औसत स्पीड
Zero DS की रिकॉर्ड राइड की एक खास बात इसकी औसत गति भी रही। बाइक ने पूरे सफर के दौरान लगभग 51 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड बनाए रखी। इसके मुकाबले पिछले रिकॉर्ड में औसत गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इस अंतर से पता चलता है कि Zero DS की रिकॉर्ड राइड में अपेक्षाकृत ज्यादा औसत गति बनाए रखी गई। हालांकि, वास्तविक रेंज सड़क, मौसम और राइडिंग स्टाइल जैसी परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है।
Regenerative Braking ने भी निभाई अहम भूमिका
रिकॉर्ड बनाने वाली राइड के दौरान राइडर ने पहाड़ी रास्तों और ढलानों पर Regenerative Braking तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक में ब्रेक लगाने या गति कम करने के दौरान कुछ ऊर्जा को दोबारा बैटरी में वापस भेजा जा सकता है। लंबी दूरी की इस राइड में इसका इस्तेमाल ऊर्जा की खपत को बेहतर तरीके से संभालने में मददगार रहा। बैटरी क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा का समझदारी से इस्तेमाल करना भी इस रिकॉर्ड को हासिल करने की रणनीति का हिस्सा था।
आखिरी 97 किलोमीटर में हुई भारी बारिश
रिकॉर्ड राइड के दौरान मौसम ने भी अहम भूमिका निभाई। सफर के ज्यादातर हिस्से में मौसम खराब नहीं रहा, लेकिन अंतिम 97 किलोमीटर की दूरी के दौरान राइडर को भारी बारिश का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बाइक ने अपनी यात्रा पूरी की और कुल 436.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में सफल रही।
Guinness World Records ने कैसे की रिकॉर्ड की पुष्टि?
रिकॉर्ड की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए राइड शुरू होने से पहले Zero DS के चार्जिंग पोर्ट को पूरी तरह सील कर दिया गया था। इसके अलावा, राइडर के पास दो GPS ट्रैकर्स मौजूद थे, जिनसे यात्रा की दूरी को ट्रैक किया गया। सफर पूरा होने के बाद Guinness World Records के प्रतिनिधि ने ट्रैकिंग डेटा की जांच की और इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की। चार्जिंग पोर्ट को सील करने और GPS डेटा की जांच करने से यह सत्यापित करने में मदद मिली कि रिकॉर्ड राइड के दौरान बाइक ने तय प्रक्रिया के अनुसार दूरी पूरी की।
