विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

70hp की पावर 105nm टॉर्क और 579km की रेंज, ये है इंडिया की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Published: Fri, 02 Oct 2026 05:29 PM (IST)

Indias Most Powerful Electric Motorcycle: अगर आप लंबी रेंज के साथ एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तलाश में हैं यह बाइक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप किसी ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो लंबी रेंज देने के साथ टॉप-स्पीड में भी सबसे आगे हो और पावर भी कमाल की है? अगर हां, तो यहां हम आपको देश की सबसे पावरफुल इलक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे जो 70hp की पावर, 105nm का टॉर्क तो जनरेट करती ही है और साथ ही इसकी टॉप-स्पीड भी 194kmph भी है।

बैटरी और रेंज

हम बात कर रहे हैं Ola Roadster Pro इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में जो दो वेरिएंट में आती है- 8kWh और 16kWh लिथियम आयन बैटरी के साथ। रेंज की बात करें तो 8kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 316 किमी की रेंज और 16kWh वाले टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 579 किमी (IDC) की रेंज मिलती है।

मोटर और परफॉर्मेंस

इस मोटर की पीक पावर लगभग 70hp और टॉर्क 105nm है। टॉप-स्पीड की बात करें तो 8kWh वाले वेरिएंट की रफ्तार 154kmph और 16kWh वाले वेरिएंट की 194kmph है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 0 से 100 की स्पीड सिर्फ 1.2 सेकंड और 0 से 60 की स्पीड 1.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

चेसिस ब्रेक और सस्पेंशन

इस बाइक के फ्रंट में USD फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रीलोड एडजस्ट के साथ रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें आगे दो डिस्क ब्रेक और पीछे एक सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल स्विचेबल ABS मिलता है। इसके अलावा, इसमें अलॉय व्हील्स पर चढ़े हुए ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

फीचर्स और टेक्नलॉजी

इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ MoveOS 5 पर चलने वाला 10-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। राइडिंग मोड्स के मामले में इसमें हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल और इको मोड्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS सूट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड, व्हीली कंट्रोल और स्टॉपी कंट्रोल शामिल है। इसके अलावा, इसमें Krutrim Voice Assistant भी इंटीग्रेटेड है।

इसके 8kWh वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,99,999 रुपए तो वहीं 16kWh वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2,49,999 रुपए है।

यह भी पढ़ें- Kolkata Police के बेड़े में शामिल हुई Ultraviolette X47 इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल, कितनी है रेंज और क्‍या है खासियत?