विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kolkata Police के बेड़े में शामिल हुई Ultraviolette X47 इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल, कितनी है रेंज और क्‍या है खासियत?

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:00 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस को इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ अपडेट किया गया है। पुलिस को किस निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई राज्‍य की पुलिस सामान्‍य इंजन वाले वाहनों की जगह अब इलेक्‍ट्रिक वाहनों का उपयोग कर रही है। इसी क्रम में हाल में ही कोलकाता की पुलिस को भी इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ अपडेट किया गया है। पुलिस को किस निर्माता की कौन सी मोटरसाइकिल के साथ अपडेट किया गया है। 

कोलकाता पुलिस को मिली नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल

हाल में ही कोलकाता पुलिस को नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ अपडेट किया गया है। पुलिस को Ultraviolette X47 मोटरसाइकिल दी गई हैं। जो एडवेंचर इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर ऑफर की जाती है।

क्‍या है खासियत

कोलकाता पुलिस को इस मोटरसाइकिल की 183 यूनिट्स सौंपी गई हैं। एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ को कोलकाता पुलिस की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें सायरन, हूटर, सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली, एलईडी ब्लिंकर, माइक्रोफोन होल्डर, वाकी-टाकी होल्डर और साइड पैनियर जैसी सुविधााओं को जोड़ा गया है।

कैसे हैं फीचर्स

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट की पहली ईवी है, जिसमें ADAS तकनीक (UV Hypersense) फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 150-डिग्री फ्रंट व्यू, 68-डिग्री रियर वर्टिकल और 200 मीटर की ट्रैकिंग रेंज मिलती है। इसके साथ रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट, डुअल-चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजन, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट शामिल हैं। बाइक में दो स्क्रीन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड 10.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर से चार्ज होता है। इसमें सर्ज प्रोटेक्शन और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएँ भी मौजूद हैं। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 40 hp की पावर जेनरेट करता है। सिंगल चार्ज होने के बाद इसे 323 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे सिर्फ 8.1 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ सकती है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारत में 2.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 4.59 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette X-47 Crossover Review: कैसी है इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?