विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yamaha जल्द लॉन्च करेगा भारत में अपनी नई बाइक, जानें कैसे मिलेंगे लुक परफॉर्मेंस और फीचर्स

Published: Fri, 03 Jul 2026 01:56 PM (IST)

Yamaha R2: Yamaha जल्द ही भारत में अपनी नई Yamaha R2 बाइक लाने वाली है। यह बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस, बेहतर इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक R2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस और नए फीचर्स का एक कॉम्बिनेशन होगी। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ राइडर्स की सेफ्टी का भी और आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह बाइक अगस्त 2026 में लॉन्च हो सकती है।

प्लैटफॉर्म और सस्पेंशन

Yamaha R2 उसी प्लैटफॉर्म पर आधारिक हो सकती है जिस पर R15 V4 बनी है। यह बाइक डेल्टाबॉक्स फ्रेम का इस्तेमाल करती है जो अपनी मजबूती और हैंडलिंग के लिए जानी जाती है। उम्मीद है कि Yamaha R2 के फ्रंट में UDS फोर्क्स और रियर में लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Yamaha R2 में कई तरह के फीचर्स मिल सकते हैं। इस पैकेज में VVA शामिल हो सकता है जो कम RPM पर भी अच्छा टॉर्क देता है। इसके अलावा, बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्विक शिफ्टर और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें चौड़ा रेडियल रियर टायर और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Yamaha R2 के इंजन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इस बाइक में R15 में इस्तेमाल होने वाले मौजूदा 155cc सिंगल-सिलिंडर के बड़े वर्जन का इस्तेमाल किया जा सकता है जो लगभग 25PS की पावर और 20nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

Yamaha R2 में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ऐप के जरिए कॉल, SMS और ईमेल अलर्ट जैसे कई तरह के कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही, यूजर्स फोन की बैटरी लेवल स्टेटस, फ्यूल कंजम्पशन ट्रैकर और राइडिंग स्टेटस जैसी जानकारियां भी देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Kwid Facelift लॉन्च के लिए तैयार, जानें डिजाइन फीचर्स और कीमत