2026 Renault Kwid Facelift लॉन्च के लिए तैयार, जानें डिजाइन फीचर्स और कीमत
Renault Kwid Facelift: रेनॉ आज भारत में अपनी लोकप्रिय कार का नया वर्जन Kwid Facelift लॉन्च कर रही है। आइए इसके संभावित फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानते हैं।
-1783061331441_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Renault Kwid Facelift भारत में 3 जुलाई 2026 को, यानी आज लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। साल 2015 में पहली बार आने के बाद के ही Kwid भारत में इस ब्रांड की सबसे महत्वपूर्ण कारों में से एक रही है। अब कंपनी इस हैचबैक कार का नया वर्जन लॉन्च कर रही है। आइए जानते हैं कि आने वाली Kwid Facelift का डिजाइन और फीचर्स क्या हो सकते हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
2026 Kwid Facelift के एक्सटीरियर में बहुत कम बदलाव देखने को मिलेंगे। देश में कई मौकों पर Kwid Facelift को देखा गया है जहां गाड़ी के अगले हिस्से और टेललाइट्स को छिपाकर टेस्टिंग की जा रही थी। इससे यह पता चलता है कि नई Kwid फेसलिफ्ट में बदले हुए बंपर, नए तरीके से डिजाइन की हुई ग्रिल और लाइट्स के लिए नया Y-शेप सिग्नेचर डिजाइन दिया जाएगा।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
एक्सटीरियर की ही तरह क्विड फेसलिफ्ट 2026 के केबिन में भी बहुत कम बदलाव होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक 2026 Kwid Facelift के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नए तरीके से डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, ज्यादा प्रीमियम अहोल्स्ट्री, इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ी टचस्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।
इसके एक टेस्टिंग मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन देखी गई थी जो बिल्कुल वैसी ही दिख रही थी जैसी Renault Duster में दी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 से 6 लाख से बीच हो सकती है।
कैसा होगा इंजन?
2026 Kwid Facelift के डिजाइन और फीचर्स में बदलवा की उम्मीद कम है लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। साथ ही, इसमें पहले वाला ही 1-लीटर, तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। यह इंजन 65hp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
