Ather ने पेश किया अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगा 900W का फास्ट चार्जर और वॉइस कमांड भी
Ather 450X: एथर ने अपनी लोकप्रिय 450X स्कूटर सीरीज में नए रंग, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और फास्ट चार्जर शामिल किए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लॉन्च के समय से ही Ather 450 अपनी परफॉर्मेंस की वजह से काफी लोकप्रिय बन चुका है। आज Ather अपनी नई 450X Overtones Series को पेश कर रहा है। इसके पुराने लुक और डिजाइन को वैसा ही रखते हुए इन नई सीरीज में तीन नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं- Still White, Space Grey और Lunar Grey।
Ather 450 सीरीज
पिछले कुछ सालों में Ather ने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों में लगातार बदलाव करके अपनी 450 प्रोडक्ट सीरीज की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। ऑटोहोल्ड, Magic Twist और Multi Mode Traction Control जैसे फीचर्स ने इस स्कूटर को चलाने के एक्सपीरियंस को काफी बदल दिया है।
Infinite Cruise फीचर
इस साल की शुरुआती में कंपनी ने अपने 450X और 450 Apex स्कूटरों के लिए Infinite Cruise फीचर को भी पेश किया था। यह फीचर जनवरी 2025 से लॉन्च हिए पुराने 450X और 450 Apex मॉडल्स में भी काम करता है। इसके कई फायदे हैं जैसे- खुली सड़कों पर तेज स्पीड में चलना, खराब सड़कों पर कम स्पीड में बेहतर हैंडलिंग और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बनाना।
Voice on Ather फीचर
इन नए फीचर्स में Voice on Ather भी शामिल था। इसकी मदद से राइडर्स अपनी वॉइस कमांड के जरिए रास्ता खोज सकते हैं, चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं और गाड़ी के जरूरी फंक्शन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह राइडिंग के अनुभव को और आसान बनाता है। Ather के Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ इस अनुभव को और भी बेहतर बनाया गया है।
यह स्मार्ट हेलमेट इकोसिस्टम आपके फोन, स्कूटर के डैशबोर्ड और हेलमेट को आपस में जोड़ता है। इससे बिना किसी ईयरफोन के भी ऑडियो का अच्छा अनुभव मिलता है।
नए सेफ्टी फीचर्स
Atherstack 7 के साथ कंपनी ने कई नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए गए हैं। पहला है क्रैशअलर्ट जो एक्सीडेंट का पता लगाता है और राइडर के Emergency Contacts को एक मैसेज भी भेज देता है। इसके बाद है ParkSafe जिसमें Ather ऐप राइडर को ऐसी जगहों पर पार्क करने से पहले चेतावनी देता है जहां गाड़ी टो होने या चोरी होने का खतरा ज्यादा होता है।
Ather एक नया 900W का चार्जर भी पेश कर रहा है। यह 450 सीरीज के चार्जिंग टाइम को लगभग 30% तक कम कर देता है जिससे रोज का अनुभव और सुविधा बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम के बजट में भारत की टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारें, देखें कीमत फीचर्स और रेंज की पूरी लिस्ट
