10 लाख से कम के बजट में भारत की टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारें, देखें कीमत फीचर्स और रेंज की पूरी लिस्ट
Affordable Electric Cars: भारत में बढ़ती तेल की कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक कारें बेहतरीन विकल्प है। अगर आपका बजट 10 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ समय में भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में काफी अच्छी बढ़त देखी गई है। तेल और गैस की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आ रही है। क्या आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट 10 लाख का है। यहां हम आपको बताएंगे 10 लाख से कम में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
MG Windsor EV
साल 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। MG की यह Windssor भारत में चौथी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। देश में इसके BaaS वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है, पहला- 38kWh बैटरी पैक जो 332 किमी की रेंज का दावा करता है तो वहीं दूसरा है 52.9kWh जो 449 किमी की रेंज का दावा करता है।
Citroen eC3X
यह भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है और इसके BaaS वेरिएंट की कीमत 6.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 320 किमी की रेंज दे सकता है।
TATA Punch EV
TATA Punch EV को हाल ही में लॉन्च किया गया था जो भारत में तीसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। टाटा पंच ईवी के BaaS मॉडल की कीमत 6.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। पहला है 30kWh और दूसरा है 40kWh। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 468 किमी की रेंज का दावा करती है।
MG Comet EV
पहले यह भारत की सबसे इलेक्ट्रिक कार हुआ करती थी लेकिन अब इसकी कीमत Tiago EV से ज्यादा हो चुकी है। Tiago EV अब भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट की सबसे सस्ती कार बन गई है। MG Comet EV के BaaS मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस कार में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 250 किमी की रेंज का दावा करता है।
TATA Tiago EV
यह भारत की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक कार है और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, बैटरी के साथ आने वाली TATA Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है- 19.2kWh और 24kWh जो एक बार फुल चार्ज होने पर 285 किमी की रेंज दे सकती है।
यह कार 30kWh तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो 18 मिनट की चार्जिंग में ही 100 किमी तक की रेंज दे सकती है।
यह भी पढ़ें- कोलंबिया में पेश हुई Bajaj Dominar 400 एडवेंचर एडिशन टेरा
