कोलंबिया में पेश हुई Bajaj Dominar 400 एडवेंचर एडिशन टेरा
Bajaj Dominar 400: बजार डोमिनार 400 एक पावरफुल क्रूजर बाइक है। इसका अनोखा एडवेंचर एडिशन शानदार फीचर्स, ग्राफिक्स और मजबूत इंजन के साथ विदेशों में बिक रही है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Dominor 400 भारत में बिकने वाली उन बाइक्स में से एक है जिसके बहुत ही कम आंका गया है। इसे एक पावर क्रूजर के रूप में बेचा जाता है और इसके सबसे नए मॉडल में कंपनी की तरफ से ही कई टूरिंग एक्सेसरीज स्टैंडर्ड तौर पर फिट करके दी जाती है। कोलंबिया में Dominor 400 का एक एडवेंटर एडिशन में उपलब्ध है जो कई फीचर्स के साथ आती है।
एडवेंचर एडिशन के कलर्स
Bajaj Dominar 400 एडवेंटर एडिशन अपने पावर क्रूजर लुक को और बेहतर बनाने के लिए अनोखे रंगों के साथ आता है। कोलंबिया में Dominar 400 दो वर्जन में मिलती है- Brown रंग वाला Tera वर्जन और स्पार्कलिंग ब्लैक रंग वाला टूरिंग वर्जन। इस Dominar 400 Tera को ही एडवेंचर एडिशन कहा जा रहा है और कुछ लोग इसे Dominar 400 Tera भी कहते हैं।
नए ग्राफिक्स और ब्रांडिंग
Dominar 400 टेरा में फ्यूल टैंक और पिछले हिस्से के बॉडी पैनल्स पर खास Topological Graphics दिए गए हैं। इसके अलावा, इन ग्राफिक्स के नीचे 400 की ब्रांडिंग भी मिलती है जो इसके स्टैंडर्ड या टूरिंग वर्जन में देखने को नहीं मिलती है।
एडवेंचर एडिशन के फीचर्स
इसके Saddle Stays में पीछे के Luggage Rack के ऊपर अलग से सैडल स्टे दिए गए हैं जिससे सैटल बैग्स को आसानी से बांधा जा सके। जो भी लोग अपनी Dominar 400 से अक्सर लंबी यात्रा करते हैं उनके लिए यह काफी काम का फीचर है। साथ ही, Block Pattern Tyres में ब्लॉक पैटर्न वाले टायर मिलते हैं जो खराब रास्तों पर बाइक की पकड़ को बेहतर बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
कोलंबिया और भारत के मॉडल में इंजन में कुछ अंतर देखने को मिलता है। कोलंबिया में Bajaj Dominar 400 में 373cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 39.53PS का पावर और 35nm का टॉर्क जनरेट करता है। भारत वाले मॉडल में नया 350cc इंजन मिलता है। कोलंबिया के मुकाबले भारत वाले मॉडल की पावर (40.6 PS) ज्यादा है लेकिन इसके टॉर्क (33.2nm) कम है।
