विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra EV में मिलेंगे 5 वेरिएंट्स और 530 किमी की रेंज, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स

Published: Wed, 01 Jul 2026 12:29 PM (IST)

TATA Sierra EV: टाटा सिएरा ईवी को भारत में 18.79 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra EV भारत में 30 जून को लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसका पेट्रोल-डीजल मॉडल नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इसे 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है- Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A। यहां हम आपको इसके वेरिएंट्स और कीमतों के बारे में बताएंगे।

वेरिएंट्स और कीमत

TATA Sierra को 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक SUV रियर-व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। वहीं, Quad Wheel Drive सिर्फ इसके टॉप वेरिएंट Empowered A में ही मिलेगा। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आता है। पहला है 63kWh बैटरी पैक जो Pure, Pure S, Adventure और Empowered वेरिएंट्स में उपलब्ध है। दूसरा है 75kWh बैटरी पैक जो Adventure वेरिएंट और उसके ऊपर के वेरिएंट्स में आता है।

रेंज पावर और टॉर्क

इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो 235hp की पावर और 315nm का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा है Quad Wheel Drive जो 305hp का पावर और 504nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका QWD वाला सबसे महंगा Empowered A वेरिएंट केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार सकती है।

इसके 75kWh वाले बैटरी पैक की MIDC रेंज 665 किमी है। वहीं, कंपनी का दावा है कि इसकी Real-World में यह कार 530 किमी तक की रेंज दे सकती है।

क्या हैं इसके फीचर्स?

TATA ने Sierra EV में भी इसके ICE मॉडल जैसे ही फीचर्स दिए हैं। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेट फ्रंट सीट्स, डुअल-क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स और डुअल-क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें ऑटोनोमस पार्किंग का भी फीचर मिलता है।

यहां नीचे इसके हर वेरिएंट और कीमत की जानकारी दी गई है:

बैटरी और ड्राइवट्रेन (Battery & Drivetrain) Pure Pure S Adventure Empowered Empowered A
63 kWh | RWD ₹18.79 lakh ₹19.99 lakh ₹20.99 lakh ₹22.79 lakh —
75 kWh | RWD — — ₹22.19 lakh ₹23.79 lakh ₹24.79 lakh

यह भी पढ़ें- Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?