विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?

Published: Wed, 01 Jul 2026 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:01 AM (IST)

Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e: टाटा की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर सिएरा ईवी को ऑफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से ईवी सेगमेंट में Tata Sierra EV को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी का मुकाबला Mahindra XEV 9e के साथ होता है। फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e फीचर्स

टाटा की ओर से सिएरा ईवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी रियर लाइट, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल स्‍क्रीन, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वायरलैस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, 540 डिग्री कैमरा, 622 लीटर का बूट स्‍पेस, 55 लीटर फ्रंक स्‍पेस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं Mahindra XEV 9e में 12.3 इंच की ट्रिपल स्‍क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें AR-HUD, इनफिनिटी रूफ, एंबिएंट लाइट, 16 स्‍पीकर हरमन कार्डन डॉल्‍बी एटमॉस ऑडियो सिस्‍टम, Calm, Cozy और Club प्री-सेट थीम, एवरी डे, रेस और बूस्‍ट ड्राइविंग मोड्स, पांच रडार और एक विजन सिस्‍टम के साथ Level-2 ADAS, ड्राइवर और ऑक्‍यपेंट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोपार्क जैसे फीचर्स को दिया गया है।


Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e रेंज

टाटा की ओर से सिएरा ईवी में 63 और 75 kWh की क्षमता की बैटरी हैं। इनको फुल चार्ज के बाद 665 किलोमीटर (MIDC) तक चलाया जा सकता है। एसयूवी को 5.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड पर चलाया जा सकता है। इसमें ड्यूल मोटर के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसके साथ क्‍वाड व्‍हील ड्राइव को दिया गया है। इसमें दी गई मोटर से एसयूवी को 175 किलोवाट की पावर और 340 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरी मोटर से 103 किलोवाट की पावर और 164 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

वहीं Mahindra XEV 9e में 79kWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिससे इसे फुल चार्ज के बाद 656 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस वेरिएंट को सिर्फ 6.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। 175 किलोवाट के फास्‍ट चार्जर से इसे 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा।

Tata Sierra EV Vs Mahindra XEV 9e कीमत

टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा ईवी की एक्‍स शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू की जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।

वहीं महिंद्रा की ओर से XEV 9e एसयूवी को 21.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 31.25 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच