Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या हाइवे उपयोग करने के लिए टू व्‍हीलर्स को देना होगा Toll Tax, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कह दी बड़ी बात

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:50 PM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari की ओर से दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्‍स वसूलने पर जरूरी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की ओर से क्‍या कहा गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image

    Nitin Gadkari ने टू व्‍हीलर्स को टोल टैक्‍स देने पर क्‍या कहा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में नेशनल हाइवे पर टू व्‍हीलर्स को टोल टैक्‍स (two‑wheelers toll tax) देने की जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से औपचारिक बयान दिया गया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर इस मामले में क्‍या कहा गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या खत्‍म होगी छूट?

    भारत में बड़ी संख्‍या में लोग अपने स्‍कूटर और बाइक से ही लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए नेशनल हाइवे का उपयोग करते हैं। इन हाइवे पर अभी तक टू व्‍हीलर्स को टोल टैक्‍स से छूट मिलती है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि अब टोल पर मिलने वाली छूट को खत्‍म किया जा सकता है।

    केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने जानकारी

    ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी (Nitin Gadkari toll policy) दी है। उन्‍होंने कहा है कि कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

     

    ट्वीट हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की ओर से 26 जून 2025 को दोपहर 2.15 पर ट्वीट कर जानकारी दी गई। जिसके बाद यह ट्वीट वायरल हो रहा है। महज आधे घंटे के अंदर ही इस ट्वीट को 11 हजार से ज्‍यादा लोग पढ़ चुके हैं। 

    लोग कर रहे कमेंट्स

    मीडिया रिपोर्ट्स में टू व्‍हीलर पर टोल टैक्‍स वसूलने पर जब केंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी दी गई तो कई लोग कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना फैक्‍ट चेक किए ही इस तरह की खबर नहीं दिखानी चाहिए। तो कुछ लोग इस बात पर सफाई देने के लिए नितिन गडकरी को धन्‍यवाद भी कह रहे हैं।