विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्‍या E85 पेट्रोल आने के बाद सामान्‍य पेट्रोल और Ethanol 20 की बिक्री हो जाएगी बंद? जान लें पूरा सच

Published: Thu, 23 Apr 2026 01:00 PM (IST)

भारत में प्रदूषण को कम करने और विदेश से पेट्रोल आयात को कम करने पर तेजी से काम किया जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में पेट्रोल इंजन वाले वाहनों की बिक्री होती है। नए वाहनों को E20 कम्‍प्‍लाइंट इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है। लेकिन अब जल्‍द ही E85 पेट्रोल को भी लाने की तैयारी सरकार की ओर से की जा रही है। क्‍या E85 पेट्रोल आने के बाद बाकी तरह के पेट्रोल की बिक्री बंद हो जाएगी? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ रहा है E85 पेट्रोल

भारत में जल्‍द ही E85 पेट्रोल की बिक्री की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए जल्द ही एथेनॉल 85 (ई85) के लिए मसौदा नियम को जारी किया जा सकता है।

क्‍या होगा बदलाव

ई85 युक्‍त एक लीटर पेट्रोल में 85 फीसदी ईथेनॉल होगा और बाकी 15 फीसदी पेट्रोल की मात्रा होगी। ईथेनॉल को मुख्‍य तौर पर गन्‍ने और बिटुमिन से तैयार किया जा रहा है।

क्‍या बंद होंगे पेट्रोल के अन्‍य विकल्‍प?

भारत में जब ई85 पेट्रोल की बिक्री शुरू की जाएगी तो कई लोग यह समझ रहे हैं कि सामान्‍य पेट्रोल और ई20 पेट्रोल की बिक्री बंद हो सकती है। लेकिन सच यह है कि सरकार की ओर से अभी सामान्‍य पेट्रोल या ई-20 युक्‍त पेट्रोल की बिक्री को बंद नहीं किया जाएगा।

क्‍या है कारण

ई-85 आने के बाद भी ई-20 और पेट्रोल के अन्‍य विकल्‍पों को इसलिए बंद नहीं किया जाएगा क्‍योंकि भारत में कई सालों से ऐसे वाहनों का उपयोग किया जा रहा है जो 20 फीसदी ईथेनॉल या बिना ईथेनॉल वाले इंजन के साथ चलाए जा सकते हैं।

2023 में शुरू हुआ था ई-20

भले ही अभी ई-85 ईंधन को लाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन साल 2023 में PM Modi ने देश में पहली बार 20 फीसदी इथेनॉल वाले पेट्रोल की शुरुआत की थी।

प्रदूषण होता है कम

इथेनॉल पेट्रोल, एक जीवाश्म ईंधन की जगह लेता है और CO2 उत्सर्जन को कम करता है। भारत का इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम फीडस्टॉक विविधीकरण के माध्यम से है। इथेनॉल का उत्पादन न केवल गन्ने से, बल्कि अधिशेष चावल, मक्का, क्षतिग्रस्त खाद्यान्न और कृषि अवशेषों से भी किया जा रहा है, खासकर दूसरी पीढ़ी (2G) जैव ईंधन के लिए दबाव के तहत। यह इथेनॉल मिश्रण को न केवल तकनीकी रूप से व्यवहार्य बनाता है, बल्कि पर्यावरणीय रूप से भी टिकाऊ बनाता है। नीति आयोग द्वारा किए गए इथेनॉल के जीवन चक्र उत्सर्जन पर एक अध्ययन ने आकलन किया है कि गन्ना और मक्का आधारित इथेनॉल के उपयोग के मामले में जीएचजी उत्सर्जन पेट्रोल की तुलना में क्रमशः 65 फीसदी और 50 फीसदी कम है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।