पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकी इस रंग की कार, ये है खास वजह
43 प्रतिशत ग्राहकों ने 2018 में सफेद रंग की कार खरीदी
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। ऑटो सेक्टर न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता हुआ बाजार में। ऐसे में हर साल लाखों कारें भारत में लॉन्च होती हैं। आज हम आपको और कार खरीददारों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां उनके फीचर्स के साथ रंगों को भी महत्व देती हैं। वैसे तो दुनिया रंग-बिरंगी है और हर शख्स का कोई पसंदीदा रंग होता है लेकिन जब कार खरीदने की बारी आती है तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है।
दुनिया में 2018 में लाखों कारें बिकी होंगी लेकिन उनमें सबसे ज्यादा जिस रंग की कार बिकी वो रंग आपको हैरान कर देगा। खबरों के अनुसार कार खरीदने वाले भारतीयों का सबसे पसंदीदा रंग सफेद रहा। 43 प्रतिशत ग्राहकों ने 2018 में सफेद रंग की कार खरीदी।
‘BASF Color Report For Automotive OEM Coatings’ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल लोगों ने सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारें खरीदीं। वहीं, दूसरे ग्रे (Gray) कलर की कारों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा। जबकि, तीसरे स्थान पर रही सिल्वर रंग की कारें। इन दोनों की रंग की कारों को 15-15 प्रतिशत खरीदारों ने पसंद किया।
दूसरे लोकप्रिय रंगों में लाल रंग की कारें रही, जिन्हें 9 फीसद ग्राहकों ने पसंद किया। वहीं, नीले रंग की कारों को 7 फीसद ग्राहकों ने पसंद किया।
बीएएसएफ के डिजाइन विभाग की प्रमुख (एशिया प्रशांत) चिहारु मतसुहारा ने कहा कि सफेद रंग की छोटी कारें भारतीय उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। ग्राहक गर्मी के मौसम को देखते हुए सफेद लेना पसंद करते हैं क्योंकि यह आसानी से गर्म नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इसकी दूसरी वजह सफेद रंग की ग्राहकों के बीच शानदार छवि भी है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कार का यह रंग हर सेगमेंट में पसंद किया गया। फिर चाहे वो एसयूवी श्रेणी हो या फिर हैचबेक। ग्राहकों ने हर श्रेणी में सबसे ज्यादा सफेद रंग को ही पसंद किया है और रिपोर्ट के अनुसार 41 प्रतिशत नए ग्राहकों ने इसे सफेद रंग चुनना पसंद किया।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल