Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में आई Volvo की दो शानदार कारें, जानें क्या है इनकी कीमत

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 01:20 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Volvo ने अपनी दो नई शानदार कारें Volvo XC40 XC90 facelift को लॉन्च कर दिया है। XC40 और XC90 पर इंफोटेनमेंट सिस्टम में मामूली अपडेट देखने को मिला है। वोल्वो ने XC90 के 407hp 2.0-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट को बंद कर दिया हैा।

    Hero Image
    भारत में आई Volvo की दो शानदार कारें, जानें कीमत और फीचर्स

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। Volvo XC40, XC90 facelift:  Volvo ने भारतीय बाजार में 43.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ अपनी XC40 को लॉन्च कर दिया है। कीमत केवल एक सीमित अवधि के लिए है, जिसके बाद इसकी कीमत 45.90 लाख रुपये तक हो सकती है। सिंगल,फुल-लोडेड बी 4 अल्टीमेट ट्रिम में उपलब्ध होगी। यह मिड-लाइफ फेसलिफ्ट एक अपडेटेड एक्सटीरियर, इंटीरियर के साथ पेश हुई है। XC40 के साथ, XC90 पर इंफोटेनमेंट सिस्टम में मामूली अपडेट देखने को मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volvo XC40, XC90 facelift इंजन

    अपडेट XC40 अब 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर मोटर के साथ है। इसका पावरट्रेन 197hp और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को  8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    Raju Srivastav Car Collection: ऑडी क्यू7 जैसी लग्जरी कारों के मालिक थे राजू श्रीवास्तव, देखें उनकी कार कलेक्शन

    www.jagran.com/automobile/latest-news-raju-srivastav-car-collection-comedian-raju-srivastava-died-today-due-to-heart-attack-at-aiims-23086920.html

    New BYD Atto 3 EV SUV 11 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

    www.jagran.com/automobile/latest-news-new-byd-atto-3-ev-suv-to-be-launched-on-october-11-see-features-list-here-23086832.html

    Volvo XC40, XC90 facelift इंटीरियर और फीचर्स

    इसके इंटिरियर में काफी बड़े बदलाव नहीं किए गए है। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को Google के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपडेट किया गया है। इसमें गूगल के कई ऐप्स मिलते है, जैसे वायस कंट्रोल सिस्टम, गूगल प्ले स्टोर , गूगल मैप और भी कई सर्विस उपलब्ध है।

    Volvo XC40, XC90 facelift इंफोटेनमेंट अपडेट

    XC40 के साथ, XC90 फ्लैगशिप SUV पर इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी Google द्वारा संचालित नए सॉफ्टवेयर के साथ अपग्रेड किया गया है। XC90 की कीमत 94.90 लाख रुपये है, जिसकी कीमत पिछले मॉडल की तुलना में कीमत 1 लाख रुपये बढ़ गई हैं। वहीं वोल्वो ने XC90 के 407hp, 2.0-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट को बंद कर दिया हैा। अब कंपनी केवल 300hp, 2.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट को ही लेकर आएगी।

    Volvo XC40, XC90 facelift टक्कर

    भाारतीय बाजार में Volvo XC40 facelift की टक्कर मर्सिडीज-बेंज जीएलए , मिनी कंट्रीमैन, ऑडी क्यू3 से है। ये बीएमडब्ल्यू एक्स1 को भी टक्कर देती है, जो भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपल्बध है।  

    comedy show banner