Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New BYD Atto 3 EV SUV 11 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:42 AM (IST)

    New BYD Atto 3 EV SUV भारतीय बाजार में 11 अक्टूबर को लॉन्च होगी। आपको बता दें ये स्थानीय बाजार में ई6 एमपीवी के बाद एटो 3 दूसरा मॉडल होगा। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल को दो वेरिएंट पेश किए है। जिसमें स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज शामिल है।

    Hero Image
    New BYD Atto 3 EV SUV 11 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। New BYD Atto 3 EV SUV: भारतीय बाजार में आखिर कई टीजर जारी करने के बाद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 11 अक्टूबर को देश में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें स्थानीय बाजार में ई6 एमपीवी के बाद एटो 3 दूसरा मॉडल होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New BYD Atto 3 EV SUV एक्सटीरियर

    आपको बाहर की ओर इसमें सिंगल-स्लैट मोटी क्रोम ग्रिल, ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल-टोन बंपर, चारों कोनों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट, फॉक्स स्किड प्लेट्स होगी। इसके साथ ही इसमें आपको डुअल-टोन अलॉय व्हील, रैपराउंड एलईडी टेल लाइट्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना भी इसमें मिलता है।

    New BYD Atto 3 EV SUV इंटीरियर

    कंपनी ने इस कार में आपको कोई बेहतरीन सुविधाएं दी है। इसमें आपको 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एक एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ के रूप में कई ओर भी सुविधाएं मिलने के चांस है।

    BEST SCOOTERS FOR WOMEN: सेफ्टी से लेकर प्राइज तक महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर, यहां देखें लिस्ट

    www.jagran.com/automobile/latest-news-in-indian-market-these-best-scooters-for-women-see-list-here-23086759.html

    Tata Punch Camo Edition का टीजर हुआ जारी, जानें इसकी लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक के डिटेल्स

    www.jagran.com/automobile/latest-news-tata-punch-camo-edition-teaser-out-know-details-from-launch-date-to-features-23086752.html

    New BYD Atto 3 EV SUV इंजन

    BYD ने अभी तक नई Atto 3 EV SUV के पावरट्रेन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, मॉडल को दो वेरिएंट पेश किए है। जिसमें स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज शामिल है। जिसमें 49.92kWh और 60.48kwh बैटरी पैक मिलता है। इन दोनो वेरिएंट का पावर आउटपुट 150 bhp और 310Nm है, वहीं स्टैंडर्ड वर्जन के लिए रेंज 345 किमी और एक्सटेंडेड रेंज वर्जन के लिए 420 होने का कंपनी दावा करती है।

    New BYD Atto 3 EV SUV डाइमेंशन

    BYD नई Atto 3 EV SUV कार की लंबाई 4,455 mm, चौड़ाई 1,875 m और ऊंचाई 1,615 mm है। वहीं इसके व्हीलबेस को 2,720 mm पर रेट किया गया है। इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm का है।

    comedy show banner
    comedy show banner