Move to Jagran APP

Volvo Eicher Commercial Vehicles की बिक्री में अक्टूबर में आई 37 फीसद की गिरावट

देश की जानी-मानी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Volvo Eicher Commercial Vehicles की बिक्री में अक्टूबर 2019 में गिरावट आई है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 03:57 PM (IST)
Volvo Eicher Commercial Vehicles की बिक्री में अक्टूबर में आई 37 फीसद की गिरावट
Volvo Eicher Commercial Vehicles की बिक्री में अक्टूबर में आई 37 फीसद की गिरावट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी VECV जो कि वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स का ज्वाइंट वेंचर है उसने शुक्रवार को अक्टूबर, 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने VECV के कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 37.2 फीसद की गिरावट के साथ 3,755 यूनिट्स की हुई है।

loksabha election banner

वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (VECV) ने पिछले साल अक्टूबर में 5,980 यूनिट्स बेची थीं। आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों ने अक्टूबर में 3,681 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 5,826 यूनिट्स हुई थी, इसमें 30.8 फीसद की गिरावट आई थी। अक्टूबर 2018 में 154 यूनिट्स की तुलना में वोल्वो ट्रकों ने पिछले महीने 74 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो 51.9 प्रतिशत कम थी।

यह भी पढ़ें: सेफ्टी में पीछे रह गई भारत की लोकप्रिय फैमिली कार Wagon R

यह भी पढ़ें: Mahindra की इस 7 सीटर कार मिल रहा है डिस्काउंट, बड़ी फैमिली के लिए रहेगी फिट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.