विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Volkswagen Virtus Facelift भारत में 11 दिसंबर को होगी लॉन्च, 1.0L इंजन के साथ आएगा नया 8-AT गियरबॉक्स

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:00 PM (IST)

Volkswagen Virtus Facelift भारत में 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगी। नए डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा, 1.0-लीटर इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

वोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट 11 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी

वोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट 11 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen Virtus Facelift भारत में 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च होने वाली है। इसे साल 2022 में पहली बार पेश किया गया था। उसके बाद से अब इस सेडान को पहला मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले डिजाइन और एक्सटीरियर के पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कि नई वोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास होगा?

एक्सटीरियर में क्या बदला?

नई Volkswagen Virtus facelift के डिजाइन में कई छोटे लेकिन जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट प्रोफाइल को अपडेटेड बंपर, नई ग्रिल और नए डिजाइन वाले एयर इनटेक के साथ पेश किया गया है। फ्रंट बंपर में LED फॉग लैंप दिए गए हैं, जबकि निचले एयर इनटेक में डायमंड-पैटर्न डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा, ग्रिल को भी हल्का रिवाइज किया गया है, जिससे कार का फ्रंट लुक पहले से अलग नजर आता है।

Volkswagen Virtus Facelift (1)

साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में रेड GT बैज पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। हालांकि, मौजूदा मॉडल में फ्रंट फेंडर पर मिलने वाले बैज को फेसलिफ्ट वर्जन में आगे के दरवाजों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलने की उम्मीद

नई Volkswagen Virtus facelift के फ्रंट बंपर पर कैमरा पॉड और फ्रंट पार्किंग सेंसर दिखाई दे रहे हैं। इन बदलावों से संकेत मिलता है कि फेसलिफ्ट मॉडल में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर भी एक नया फीचर हो सकता है। ये दोनों फीचर्स पार्किंग और तंग जगहों पर कार को चलाने में ड्राइवर की मदद कर सकते हैं।

Volkswagen Virtus Facelift (3)

केबिन में मिल सकता है नया डिजिटल डिस्प्ले

Volkswagen Virtus facelift के केबिन का ओवरऑल लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रहने की संभावना है। हालांकि, इसे नया बनाने के लिए कंपनी नई अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड ट्रिम मटेरियल दे सकती है। इससे केबिन के लुक और फील में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Volkswagen Virtus Facelift

फीचर्स की बात करें तो नई Virtus में 10.25-इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके मौजूदा 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी अपडेटेड यूजर इंटरफेस (UI) और AI वॉयस असिस्टेंट दिया जा सकता है। ये बदलाव Taigun facelift में भी देखने के लिए मिल चुके हैं। इसके अलावा, कार के HVAC सिस्टम में वेरिएबल ज्योमेट्री कंप्रेसर मिलने की संभावना है, जो AC की कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Volkswagen Virtus Facelift (5)

इंजन और गियरबॉक्स में क्या होगा बदलाव?

Volkswagen Virtus facelift में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी की तरफ से इंजन लाइनअप में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 1.0-लीटर इंजन के साथ ट्रांसमिशन में महत्वपूर्ण अपडेट देखने को मिल सकता है। फेसलिफ्ट मॉडल में नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

Volkswagen Virtus Facelift (2)

कितनी हो सकती है कीमत?

मौजूदा Volkswagen Virtus की एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये के बीच है। Volkswagen Virtus facelift में नए डिजाइन और संभावित फीचर अपडेट मिलने के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। भारतीय बाजार में वोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट को 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।