लॉन्च के 1 साल बाद ही कंपनी ने बंद की ये गाड़ी, जानिए क्यों लेना पड़ा यह बड़ा फैसला
Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में Volkswagen Tiguan R-Line को बंद कर दिया गया है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen Tiguan R Line एक 5-सीटर मिड साइज SUV है जिसे अप्रैल 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था और इसे CBU यूनिट के तौर पर देश में इंपोर्ट किया गया था। हालांकि, कंपनी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन अब R-Line को भारत में बंद कर दिया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। लेकिन इसके लिए अभी भी एक आधिकारिक बयान आना बाकी है।
वेबसाइट से गायब
Tiguan R-Line को वेबसाइट से हटा दिया गया है जो भारत में इसके बंद होने का संकेत देता है। Tiguan R-Line के साथ ही थोड़ी बड़ी और ज्यादा प्रैक्टिकल Tayron R-Line भी बेची जाती है जो भारतीय मार्केट के लिहाज से ज्यादा बेहतर मानी जाती है। Tayron R-Line की एक्स-शोरूम कीमत 47.74 लाख रुपए है जो लगभग Tiguan जितनी ही है।
Tayron Life वेरिएंट और कीमत
Tayron एक स्थानीय तौर पर असेंबल किया गया मॉडल है और Volkswagen इसे कई वेरिएंट में भी पेश करता है और उनमें से एक वेरिएंट का नाम Tayron Life है जो 7-सीटर Tayron का 5-सीटर वर्जन है जिसमें सेकंड रो में ज्यादा जगह और फिर एक बड़ा बूट है। इस 5-सीटर Tayron Life की एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए थी।
SUV पोर्टफोलियो
Volkswagen Tuguan R-Line के बंद होने के बाद भारतीय बाजार के लिए ब्रांड का SUV पोर्टफोलियो दो मॉडलों में आ गया है- Taigun और Tayron। बता दें कि, Tayron R-Line में मिलने वाला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन की Tiguan R-Line में भी मिलता है। ये इंजन 201hp की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन मिलता है। Tiguan के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड आता है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
इस कार में 15-इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इस गाड़ी में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 9 एयरबैग, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। बता दें कि इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती थीं। इस कार के बंद होने के बाद Volkswagen के पोर्टफोलियो में Taigun और Tayron दो SUV मिलेंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।