विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की इस कार पर है 64,600 रुपए का डिस्काउंट: 24km का माइलेज, Apple CarPlay और कीमत 5 लाख से शुरू

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:02 PM (IST)

Maruti Wagon R Discount: नवंबर 2026 में मारुति की गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं जिससे इन्हें खरीदना और किफायती हो जाता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर महीने के लिए Maruti Suzuki ने अपनी गाड़ियों के पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स जारी कर दिए हैं। यहां हम आपको मारुति की ऐसी हैचबैक गाड़ी के बारे में बताएंगे जिस पर नवंबर में 64,600 रुपए तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हम यहां बात कर Maruti Suzuki की लोकप्रिय हैचबैक Wagon R के बारे में जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होती है और इसका माइलेज भी बेहतरीन है।

डिस्काउंट में क्या-क्या शामिल?

Maruti Wagon R के पेट्रोल वेरिएंट्स, 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल, पर 54,600 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इनमें 35,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपए तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 15 हजार रुपए तक के एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपए तक के स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक का विकल्प और 2,500 रुपए तक का सेल्स ऑफर शामिल है।

CNG वेरिएंट्स पर 20,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस तरह कुल फायदे 39,600 रुपए तक पहुंच जाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होकर 6.86 लाख रुपए तक है।

Fuel Type Engine / Variant Type Transmission ARAI Mileage
Petrol 1.0L / 1.1L (1.0L Petrol) Manual 24.35 kmpl
Petrol 1.0L (VXi Automatic) Automatic (AMT) 25.19 kmpl
Petrol 1.2L (ZXi / ZXi Plus Manual) Manual 23.56 kmpl
Petrol 1.2L (ZXi Automatic) Automatic (AMT) 24.43 kmpl
CNG 1.0L (LXi CNG / VXi CNG) Manual 33.47 – 34.05 km/kg

maruti wagon r (1)

Maruti Wagon R: इंजन और पावर

Maruti Suzuki Wagon R में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें पहला है 1.0लीटर पेट्रोल इंजन जो 3 सिलिंडर के साथ आता है। यह इंजन लगभग 66.6PS की पावर और 90nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.2 लीटर पेट्रोल/फ्लेक्स-फ्यूल इंजन जो 90.9PS की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा है 1.0 लीटर S-CNG जो 55.92bhp और 82.1nm का टॉर्क जनरेट करता है।

सस्पेंशन ब्रेक्स और व्हील्स

Wagon R में कॉइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्स स्ट्रट दिया गया है और रियर सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ टॉर्शन बीम सेटअप मिलता है। इसके अलावा, स्टीयरिंग में टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है जिसका टर्निंग रेडियस 4.7 मीटर है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।

Maruti Wagon R के सेफ्टी और फीचर्स

सुरक्षा के लिए इस कार के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-9 इंच का स्मार्ट प्ले टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑल-पावर्ड विंडो, आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और कीलेस एंट्री मिलती है।

maruti suzuki wagon r intrior

Wagon R LXi MT 998 cc, Manual Petrol ₹4,98,900
Wagon R VXi MT 998 cc, Manual Petrol ₹5,54,400
Wagon R LXi CNG 998 cc, Manual S-CNG ₹5,93,900
Wagon R ZXi MT 1197 cc, Manual Petrol ₹5,98,400
Wagon R VXi AGS 998 cc, Automatic Petrol ₹5,99,400
Wagon R ZXi AGS 1197 cc, Automatic Petrol ₹6,43,400
Wagon R VXi CNG 998 cc, Manual S-CNG ₹6,49,400
Wagon R ZXi+ MT 1197 cc, Manual Petrol ₹6,52,400
Wagon R ZXi+ AGS 1197 cc, Automatic Petrol ₹6,97,400

यह भी पढ़ें- CNG पर 33 का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग, 8 लाख से कम कीमत में बेस्ट है ये प्रीमियम हैचबैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।