विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CNG पर 33 का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग, 6 लाख से कम कीमत में बेस्ट है ये प्रीमियम हैचबैक

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:31 AM (IST)

Affordable Premium Hatchback: अगर आप इस दीवाली पर एक प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप इस दीवाली पर 5-7 लाख के बजट में एक प्रीमियम हैचबैक कार लेने के मन बना रहे हैं जिसका माइलेज और कंफर्ट दोनों ही अच्छा हो? अगर हां, तो इसके लिए वैसे भारतीय मार्केट में कई ऐसी गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह न सिर्फ कंफर्टेबल है बल्कि CNG मोड के साथ तो माइलेज भी 30kmpl से ज्यादा का देती है। हम बात कर रहे हैं Maruti Baleno की जो महज 5.99 लाख रुपए की कीमत में 6 एयरबैग्स के साथ आती है। आइए इसकी पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Baleno में 1.2 लीटर का Z12E/Z-सीरीज का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 5,700rpm पर 82bhp की पावर और 4,500rpm पर 112.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में यह 69bhp की पावर और 101.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसमें 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल में 23.8kmpl, पेट्रोल AMT में 24.77kmpl और CNG मैनुअल में इसकी क्लेम्ड रेंज 33.61km/kg तक है।

maruti baleno car

इंजन एवं स्पेसिफिकेशंस

इंजन का प्रकार (Engine Type) विस्थापन (Displacement) सिलेंडर (Cylinders) अधिकतम पावर (Max Power) अधिकतम टॉर्क (Max Torque) ट्रांसमिशन विकल्प (Transmission) माइलेज / माइलेज रेंज (Fuel Economy)
1.2L Z12E Petrol 1197 cc 3 82 bhp @ 5700 rpm 112.4 Nm @ 4500 rpm 5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड AMT 23.8 – 24.77 kmpl
1.2L Z12E CNG (S-CNG) 1197 cc 3 69 – 76.43 bhp 102 – 113 Nm 5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड AMT 30.6 – 33.61 km/kg तक

सेफ्टी और फीचर्स

Maruti Baleno के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, EBD के साथ ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS सूट भी दिया गया है जो इसकी सेफ्टी को और मजबूत करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और Suzuki कनेक्ट टेलीमैटिक्स भी दिए गए हैं। यह एक 5-सीटर प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें 318 से 365 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

maruti baleno hatchback

ट्रिम (Trim) उपलब्ध पावरट्रेन/वेरिएंट्स (Powertrain / Variants) मुख्य फीचर्स (Key Features)
Sigma (Base) - 15-इंच स्टील व्हील्स, हैलोजन हेडलैम्प्स, 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, पावर विंडोज, टिल्ट स्टीयरिंग व्हील
Delta पेट्रोल (MT/AMT), CNG (MT/AMT) क्रोम ग्रिल एक्सेंट्स, बॉडी-कैलर्ड डोर हैंडल्स और ORVMs, रियर AC वेंट्स, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
Delta Plus - सिग्मा और डेल्टा के ऊपर अपग्रैडेड एक्सटीरियर स्टाइलिंग और अतिरिक्त सुविधा फीचर्स
Zeta पेट्रोल (MT/AMT), CNG LED हेडलैम्प्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्मार्ट-प्ले इन्फोटेनमेंट, उन्नत सुरक्षा एवं टेक फीचर्स
Alpha & Alpha (O) (Top) - 16-इंच अलॉय व्हील्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, Level-2 ADAS

कितनी है कीमत?

Maruti Baleno की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से लेकर टॉप-मॉडल के 9.99 लाख रुपए तक जाती है। यहां नीचे टेबल में हर वेरिएंट की कीमत दी गई है।

maruti baleno interior

वेरिएंट (Variant) ईंधन (Fuel) ट्रांसमिशन (Transmission) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Sigma पेट्रोल (Petrol) मैनुअल (Manual) ₹5,98,900 (~₹5.99 लाख)
Delta पेट्रोल (Petrol) मैनुअल (Manual) ₹6,99,900
Delta AMT पेट्रोल (Petrol) एएमटी (AMT) ₹7,49,900
Delta CNG सीएनजी (CNG) मैनुअल (Manual) ₹7,92,400
Zeta पेट्रोल (Petrol) मैनुअल (Manual) ₹7,99,900
Zeta AMT पेट्रोल (Petrol) एएमटी (AMT) ₹8,49,900
Zeta CNG सीएनजी (CNG) मैनुअल (Manual) ₹8,92,400
Delta CNG AMT / Zeta CNG AMT / Alpha / Alpha (O) / Alpha AMT / Alpha (O) AMT पेट्रोल / सीएनजी (Petrol / CNG) मैनुअल / एएमटी (Manual / AMT) ₹9,99,000 तक

यह भी पढ़ें- 6.99 लाख ₹ की कीमत, 34 का माइलेज और 4-स्टार रेटिंग, 5 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट है ये प्रीमियम हैचबैक