विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर 2026 में Volkswagen की कारों पर ₹6 लाख तक की छूट, MY2025 Taigun पर मिल रहा ₹2.7 लाख का फायदा

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:15 PM (IST)

Volkswagen नवंबर 2026 में Tiguan R-Line पर ₹6 लाख, Taigun पर ₹2.7 लाख और Virtus पर ₹1.66 लाख तक के फायदे दे रही है।

Volkswagen कारों पर बंपर छूट

Volkswagen कारों पर बंपर छूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen ने नवंबर 2026 के लिए अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। Taigun, Virtus, Tiguan R-Line और Tayron कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर दिए जा रहे हैं। इस महीने सबसे ज्यादा छूट Volkswagen Tiguan R-Line पर मिल रहा है, जबकि MY2025 Taigun पर भी लाखों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

नवंबर 2026 में Volkswagen कारों पर डिस्काउंट ऑफर

Volkswagen की नवंबर ऑफर स्कीम में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, सभी कारों और वेरिएंट पर एक जैसी छूट लागू नहीं है। इसके अलावा, ग्राहक लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर में से किसी एक का ही फायदा उठा सकते हैं। दोनों लाभ एक साथ नहीं मिलेंगे।

Volkswagen मॉडल

कैश डिस्काउंट

अन्य बेनिफिट

कुल छूट

Tiguan R-Line (Old Features)

₹3.5 लाख

₹2.5 लाख

₹6 लाख तक

Taigun MY2025 Topline 1.0 TSI MT

₹2 लाख

₹70,000

₹2.7 लाख तक

Tayron

₹1 लाख

₹1 लाख

₹2 लाख तक

Virtus MY2025 Highline 1.0 TSI AT

₹96,500

₹70,000

₹1.66 लाख तक

Volkswagen Tiguan R-Line पर 6 लाख रुपये तक की छूट

Volkswagen की नवंबर 2026 ऑफर स्कीम में Tiguan R-Line पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके पुराने फीचर वाले वेरिएंट पर कुल 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें 3.5 लाख रुपये तका का कैश डिस्काउंट और 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, 50,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है। इन सभी लाभों को मिलाकर कुल छूट 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

Volkswagen Taigun पर 2.7 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

  • नवंबर में Volkswagen Taigun के MY2025 मॉडल पर सबसे ज्यादा 2.7 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा Topline 1.0 TSI MT वेरिएंट पर मिल रहा है। इस वेरिएंट पर 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 40,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल सकता है।
  • वहीं, MY2025 Topline 1.0 TSI AT पर 1.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके MY2026 मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। GT Plus रेंज के MY2025 GT Plus Chrome 1.5 TSI DSG पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। GT Plus Chrome और GT Plus Sport के मैनुअल वेरिएंट पर 1.51 लाख रुपये तकी की छूट मिल रही है। MY2025 GT Plus Sport 1.5 TSI DSG पर भी 1.51 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • इसके अलावा, Comfortline 1.0 TSI MT और GT-Line जैसे अन्य वेरिएंट पर मॉडल ईयर और वेरिएंट के अनुसार 50,000 रुपये से लेकर 80,900 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। पात्र Taigun वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल रहा है। कॉर्पोरेट ऑफर 5,000 रुपये से 40,000 रुपये तक दिया जा रहा है।

Volkswagen Tayron पर 2 लाख रुपये तक के फायदे

Volkswagen Tayron पर कुल 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 50,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा शामिल है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Volkswagen Virtus पर 1.66 लाख रुपये तक की छूट

  • Volkswagen Virtus पर नवंबर 2026 में 1,66,500 रुपये तक तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। MY2025 Highline 1.0 TSI AT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 96,500 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 40,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट छूट भी दिया जा रहा है।
  • MY2025 Highline 1.0 TSI MT पर 61,000 रुपये की कैश छूट मिल रही है। वहीं, MY2025 Topline 1.0 TSI MT और AT वेरिएंट पर 75,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इनके MY2026 मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर क्रमशः 50,000 रुपये और 70,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
  • 1.5 TSI वेरिएंट की बात करें तो MY2025 GT Plus Chrome DSG पर 75,000 रुपये और GT Plus Sport DSG पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इन दोनों वेरिएंट के MY2026 मॉडल पर 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। चुनिंदा Virtus वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज और 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- नई Volkswagen Virtus फेसलिफ्ट फिर से हुई स्पाई, दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स से होगी लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।