विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Volkswagen Virtus फेसलिफ्ट फिर से हुई स्पाई, दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स से होगी लैस

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:45 PM (IST)

Virtus Facelift दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है, जिसमें अपडेटेड डिजाइन, फीचर्स और 1.0-लीटर इंजन का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

Volkswagen Virtus Facelift दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च

Volkswagen Virtus Facelift दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वोक्सवैगन की पॉपुलर सेडान Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह कार का पहला मिड-लाइफ अपडेट होगा, जिसमें एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर कुछ फीचर्स और ट्रांसमिशन ऑप्शन तक में कई बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। भारत में इसके फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने की संभावना थी, लेकिन अब यह दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

फ्रंट डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव

  • नई Volkswagen Virtus Facelift के एक्सटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट प्रोफाइल पर देखने को मिल सकते हैं। इसकी लाइटिंग सेटअप और फ्रंट ग्रिल को अपडेट किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, सेडान में फुल-विड्थ LED लाइट स्ट्रिप दी जा सकती है, जो रोशनी वाले Volkswagen लोगो के साथ इंटीग्रेट होगी। सामने की तरफ नया और ज्यादा शार्प बंपर भी मिल सकता है, जिससे कार का लुक पहले से अधिक मॉडर्न नजर आने की उम्मीद है।
  • Virtus Facelift के साइड प्रोफाइल में बड़े बदलावों की संभावना कम है। हालांकि, इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और कुछ नए कलर ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं। कार की मौजूदा डिजाइन पहचान, जिसमें प्रमुख कैरेक्टर लाइन और पारंपरिक डोर हैंडल शामिल हैं, बरकरार रहने की उम्मीद है।
  • नई Volkswagen Virtus के पिछले हिस्से में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें रिफ्रेश्ड टेललैंप्स और अपडेटेड बंपर मिलने की संभावना है। इसके अलावा, पीछे की तरफ भी इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो दिया जा सकता है।

क्या-क्या बदलेगा?

Volkswagen Virtus Facelift में फ्रंट ग्रिल, लाइटिंग सेटअप, बंपर और टेललैंप्स में बदलाव मिलने की उम्मीद है। केबिन में नई थीम और अपहोल्स्ट्री के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। वहीं, 360-डिग्री कैमरा संभावित सेफ्टी अपग्रेड हो सकता है। इंजन विकल्प पहले जैसे रहने की संभावना है, लेकिन 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इस अपडेट का अहम हिस्सा हो सकता है।

कितनी होगी कीमत?

Volkswagen Virtus Facelift में नए डिजाइन और फीचर अपडेट्स के कारण कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत पहले जैसी रखे जाने की भी संभावना है। फिलहाल इसकी मौजूदा कीमत 10.71 लाख रुपये से 18.85 लाख रुपये तक है। वहीं, रेंज-टॉपिंग Virtus Sport की कीमत 19.20 लाख रुपये है। फेसलिफ्ट कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 299hp की पावर और 600 किमी की रेंज; Volkswagen ने अनवील की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगा 534 लीटर का बूट स्पेस