299hp की पावर और 600 किमी की रेंज; Volkswagen ने अनवील की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगा 534 लीटर का बूट स्पेस
Volkswagen ID. Tiguan: Volkswagen ने यूरोपीय बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ID.Tiguan पेश की है, जो 600 किमी तक की रेंज और 299hp की पावर प्रदान करती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen ने यूरोपीय मार्केट के लिए ID.Tiguan को पेश कर दिया है। इस ई एसयूवी को रियर-व्हील ड्राइवर और ऑल-व्हील ड्राइवर लेआउट में 58kWh और 77kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। यह अपने ICE पावर्ड मॉडल के साथ-साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
प्लैटफॉर्म और डिजाइन
MEB+ प्लैटफॉर्म पर बनी Volkswagen ID Tiguan को ज्यादा ट्रेडिशनल सिलहूट दिया गया है। यह इसके पुराने मॉडल का काफी अलग है जिनका डिजाइन एक साधारण क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था। ID Tiguan का लुक इसके पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल से काफी मिलता-जुलता है और यह कंपनी को प्योर पॉजिटिव डिजाइन लैंग्वेज पर आधारिक है।
डिजाइन और लुक
ID Tiguan में शार्प लाइन्स और स्मूथ कर्व्स दिए गए हैं। इस SUV में स्लीक लाइटिंग एलिमेंट्स, एक क्लोज्ड ग्रिल और एक शानदार बंपर डिजाइन मिलता है। इसके साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च, स्पोर्टी एरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर्ड ट्रेडिशनल डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं, प्रीमियम फील के लिए इसकी रूफ पर एक हल्का कर्व दिया गया है।
रियर डिजाइन और स्पेस
रियर में ID.Tiguan में एक झुका हुआ विंडशील्ड (Raked Windshield), शार्प रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना और कनेक्टेड फॉर्मेट में स्टाइलिश टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसके बूट पर Volkswagwen का लोगो और ID.Tiguan की बैजिंग इल्यूमिनेटेड है और आगे की तरफ दिया गया VW लोगो भी इल्यूमिनेटेड यूनिट में है।
इसके अलावा, रियर में डुअल-टोन फिनिश और डिफ्यूजर स्टाइल एलिमेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, ID.Tiguan में 534 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसके साथ 32 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
इसके इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, रेट्रो इंस्पायर्ड एलिमेंट्स और कई सारे फिजिकल बटन्स दिए गए हैं। कार के बीच में 15-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है जिसके साथ 12-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, इसमें सीट के लेवल पर उठी हुई सेंटर कंसोल, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी परफॉर्मेंस और रेंज
Volkswagen ID.Tiguan को 58kWh और 77kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है। छोटे बैटरी पैक वेरिएंट में पीछे 190hp की मोटर दी गई है। बड़े बैटरी पैक वेरिएंट्स को रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों सेटअप में पेश किया जाता है जिसमें 286hp और 299hp की पावर मिलती है। वहीं, वेरिएंट्स के मुताबिक इसरी रेंज 600 किमी तक की है।
