विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेस्टिंग करते पहली बार दिखी Mahindra Thar Electric, मिल सकती है 500 किमी की रेंज नया लुक

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:28 PM (IST)

Mahindra Thar Electric: महिंद्रा ने अपनी आने वाली थार इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि इसका डिजाइन, फीचर्स और रेंज क्या हो सकते हैं।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Vision T जिसे Thar Electric भी कहा जाता है, को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Vision T को पहली बार आधिकारिक तौर पर अगस्त 2025 में ब्रांड के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान शोकेस किया गया था। Thar का यह इलेक्ट्रिक वर्जन JSW Motors के बैनर के अंडर भारत में लॉन्च होने वाली Jetour T2 SUV को टक्कर देगा।

कैसा है डिजाइन?

टेस्ट म्यूल के अगले हिस्सों में एक बड़ी वर्टिकल ग्रिल और गोल हैलोजन लाइटें दिखाई दी हैं जिनके अस्थायी टेस्टिंग यूनिट होने की उम्मीद है। किनारों पर बड़े पहिए देखे जा सकते हैं जिनके 18-इंच या 19-इंच के होने का अनुमान है। पीछे की तरफ, एक सीधी टेलगेट देखी जा सकती है। हालांकि, इस टेलगेट पर वह स्पेयर व्हील गायब है जिसे Vision T Concept के साथ शोकेस किया गया था।

इंटीरियर और डैशबोर्ड डिजाइन

Mahindra Thar Electric के इंटीरियर और फीचर्स हाल ही में सामने आए Mahindra Scorpio Lifestyler पिकअप जैसे होने की उम्मीद है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक वर्टिकल पोजीशन वाला टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है। HVAC पैनल में कई फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं और केबिन में तीन-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील भी शामिल है।

इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, अलग-अलग टेरेन मोड, कनेक्टेड कार तकनीक भी दिया गया है।

बैटरी रेंज और लॉन्च

Mahindra Thar Eletric को भारतीय बाजार में शुरुआती 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी Thar Electric में 59kWh या 69kWh का बैटरी पैक दे सकती है। Thar Electric को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की WLTP रेंज मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx को मिलेगा DaVinci सस्पेंशन सिस्टम, टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर