Mahindra Thar Roxx को मिलेगा DaVinci सस्पेंशन सिस्टम, टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर
Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार ओजी में दिए गए नए DaVinci सस्पेंशन सिस्टम को अब थार रॉक्स में भी मिलने ...और पढ़ें

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Auto भारत के लाइफस्टाइल SUV सेगमेंट में Thar और Thar Roxx के साथ लीडर रही है। 3-डोर थार को नए फीचर्स और एक नए नाम के साथ अपडेट किया गया है। अब इस Thar OG कहा जाता है और इस फेसलिफ्ट में कई मैकेनिकल अपडेट दिए गए हैं जो Thar Roxx में नहीं मिलते हैं। Thar OG में DaVinci सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जिसके Roxx में भी मिलने की उम्मीद है जिसे हाल ही में टेस्ट म्यूल के साथ देखा गया है।
टेस्टिंग और स्पाई शॉट्स
नए स्पाई शॉट्स में पीछे से Thar Roxx दिखाई देती है लेकिन एकदम से यह नहीं पता चलता कि क्या बदलाव किए गए हैं। वर्तमान में Thar Roxx में पहले से ही कई सस्पेंशन तकनीकें दी गई हैं जो प्रकिद्वंदी लाइफस्टाइल SUV में नहीं देखी जाती हैं। इनमें पेंटा-लिंक रियर सस्पेंशन और AFD शामिल हैं जो ऑफ-रोड से समझौता किए बिना एक कंफर्टबेल ड्राइव का वादा करते हैं।
क्या है DaVinci सस्पेंशन?
Standard Frequency Dependent Dampers एक लीनियर डैंपिंग कर्व पर काम करते हैं रोड की सतह के मुताबिक ऑयल फ्लो में एडजस्ट करते हैं। इसमें एक मैकेनिकल वाल्व होता है जो खराब सड़कों पर खुलता है और चिकनी सड़कों पर बंद होता है। Mahindra के जदा-विंची डैंपर्स मूल रूप से फ्रिक्वेंसी डैंपर्स ही हैं लेकिन इसमें यूनिक तरीके से डिजाइन किए गए मैकेनिकल वाल्व दिए गए हैं।
कैसे करता है काम?
खास तौर पर इनका शिम स्टैक डिजाइन और पोजीशनिंग एक नॉन-लीनियर डैंपिंग कर्व देता है जिसमें डैंपर के अलग-अलग पॉइंट पर ऑयल फ्लो अलग-अलग होता है। यह तकनीक अचानक और बड़े झटकों के साथ-साथ तेल मोड़ का सामना करती है। DaVinci सस्पेंशन के साथ अपडेटेड Thar Roxx के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
