Skoda Slavia Facelift भारत में लॉन्च, मिला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 2 नए कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स
Skoda Slavia Facelift: स्कोडा ने आज भारत में Slavia Facelift को 9.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है।
-1791273656111_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto India ने अपनी नई Slavia कीमतों की घोषणा कर दी है। Slavia Facelift की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,000 रुपए से शुरू होकर 18.84 लाख रुपए तक जाती है। अगस्त में पेश की गई इस अपडेटेड सेडान में नया स्टाइल, नए फीचर्स और 1.0 लीटर TSI इंजन के लिए एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
वेरिएंट और डिलीवरी
इस लाइनअप में Classic, Classic+, Signature, Prestige और Monte Carlo ट्रिम शामिल हैं जो लॉन्च के समय से ही उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगी जबकि नया Cappucino Beige कलर दिसंबर 2026 से ग्राहकों तक पहुंचना शुरू होगी।
वेरिएंट और कीमत
शुरुआती Classic वेरिएंट केवल 1.0 TSI मैनुअल में आता है तो वहीं ऑटोमैटिक ऑप्शन 12.49 लाख रुपए की कीमत वाले Classic+ से शुरू होते हैं। 1.5 TSI DSG इंजन सिर्फ Prestige और Monte Carlo वेरिएंट में ही मिलती है। मोंटे कार्लो केवल ऑटोमैटिक में उपलब्ध है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुप हैं।
बड़ा 1.5 TSI इंजन लेने के लिए ग्राहकों को 18.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) वाले Prestige DSG वेरिएंट को चुनना होगा।
इंजन और प्लैटफॉर्म
सबसे बड़ा अपडट 1.0 TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। इसी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलना जारी रहेगा। 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता रहेग। बता दें कि, इन वेरिएंट्स में अब पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। अपडेटेड Slavia में भारत की सड़कों के हिसाब से तैयार किया गया MQB-A0-IN प्लैटफॉर्म ही दिया गया है।
एक्सटीरियर बदलाव
कार के बाहर नई LED हेडलाइट्स और टेल लैंप, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्रिल पर एक हॉरिजॉन्टल क्रोम स्ट्रिप, बदली हुई आगे और पीछे की स्टाइलिंग और नए अलॉय व्हील डिजाइन मिलते हैं। Monte Carlo वेरिएंट में ब्लैक कलर के बाहरी एलिमेंट्स, लाल रंग के हाइलाइट्स और खास बैजिंग जोड़ी गई है।
कलर ऑप्शन
इसमें दो नए कलर- Arctic Silver और Cappuccino Beige, इसके अलावा पहले से मिलन वाले कलर Candy White, Carbon Steel, Brilliant Silver, Lava Blue, Deep Black, Cherry Red, Shimla Green and Steel Grey शामिल हैं।
फीचर्स और तकनीक
Prestige और Monte Carlo वेरिएंट में पीछे की सीटों पर मसाज का फीचर दिया गया है। इन वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिकली एजडस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। साथ ही, 360-डिग्री कैमरा स्पोर्टलाइन वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है। Signature वेरिएंट में 8-इंच का डिजिटल क्लस्टर, 25.6cm की टचस्क्रीन, इनबिल्ट कनेक्टिविटी और रियर-व्यू कैमरा दिया गया है।
AI वॉयस असिस्टेंट
अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें Gemini द्वारा कंट्रोल्ड गूगल-क्लाउड-पावर्ड AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है जो म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए जवाब और वॉयस कमांड देता है। इस सिस्टम को भारतीय अंग्रेजी लहजा (Accents) को पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है।
Classic और Classic+ फीचर्स
शुरुआती Classic वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच की टचस्क्रीन, रियर डिफॉगर और कवर के साथ 15-इंच की स्टील व्हील मिलते हैं। Classic+ वेरिएंट में सनरूफ. 16-इंच के अलॉय व्हील, ऑल LED लाइटिंग, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो डिमिंग इंटीरियर मिरर दिए गए हैं। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिल सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
