विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon EV को टक्कर देने आ रही है Vinfast VF5 Facelift, टेस्टिंग के दौरान दिखी इंटीरियर की पहली झलक

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:29 PM (IST)

Vinfast की आने वाली VF5 Facelift को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके राइट-हैंड ड्राइव केबिन की डिटेल्स सामने आई हैं।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Vinfast की आने वाली VF5 Facelift को एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आई नई तस्वीरों में इसके राइट-हैंड ड्राइव केबिन के अंदर की डिटेल्स देखने को मिली हैं। यह टेस्टिंग इस महीने की शुरुआत में अपडेटेड इलेक्ट्रिक SUV के विदेशी डेब्यू के बाद देखी गई है जहां इसके डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन स्पेक्स का खुलासा किया गया था। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला भारत में TATA Nexon EV से देखने को मिल सकता है।

डैशबोर्ड और डिस्प्ले लेआउट

इसकी सामने आई तस्वीरों में एक ऐसा डैशबोर्ड दिखता है जो विदेश में दिखाई गए फेसलिफ्ट मॉडल से काफी मिलता जुलता है। इसमें काफी हद तक हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है जिसमें डैशबोर्ड के आर-पार पतले एयर वेंट्स और बीच में लगी टचस्क्रीन दी गई है। स्टीयरिंग व्हील के पीछे कोई अलग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है बल्कि ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी बीच वाली स्क्रीन पर ही दिखाई जाती है।

स्टीयरिंग और सेंटर कंसोल

इसकी फोटेज में ऊपर नीचे से फ्लैट टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील साफ देखे जा सकते हैं। ड्राइव सिलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे लगाया गया है जिसमें सेंटर कंसोल पर स्टोरेज, कपहोल्डर्स और आर्मरेस्ट के लिए खाली जगह दी गई है। टेस्टिंग मॉडल में इंटीग्रेटेड फ्रंट हेडरेस्ट और मैनुअल तौर पर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दी गई हैं। ड्राइवर के दरवाजे पर पावर-विंडो स्विच और अंदर से दरवाजा खोलने वाला बटन भी देखा जा सकता है।

कलर होने के बाद भी VF5 की फेसलिफ्ट स्टाइलिंग पहचानी जा सकती है। इसका अगला हिस्सा काफी सीधा है जिसमें नीचे की तरफ लगे हेडलैंप्स, बंपर के बाहरी किनारों पर वर्टिकल हिस्से और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाला चौड़ा निचला एयर इंटेक दिया गया है।

Vinfast VF5 रियर और साइड डिजाइन

इसमें पीछे की तरफ इस टेस्टिंग गाड़ी में इंटीग्रेटेड ब्रेक लैंप के साथ रूफ स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना, रियर वाइपर और हॉरिजॉन्टल रिफ्लेक्टर्स वाला एक बड़ा ब्लैक बंपर दिया गया है। टेलगेट के बीच वाले हिस्से और लाइटिंग को कवर किया गया है। इसके अलावा ब्लैक अलॉय व्हील्स, व्हील-आर्क क्लैडिंग और साइड मिरर पर लगे इंडिकेटर्स भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें 16-इंच के व्हील्स के साथ इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm और 17-इंच के पहियों के साथ 178mm है।

बैटरी मोटर और परफॉर्मेंस

VF 5 फेसलिफ्ट विदेश में NP Green और NP Premium ट्रिम्स में पेश हुई है जिसमें 37.23kWh और 43kWh का बैटरी पैक दिया गया है। दोनों में आगे की तरफ लगी मोटर है जो 72kW, लगभग 96.5bhp और 180nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा इस गाड़ी को 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने में 12 सेकंड से कम का समय लगता है।

रेंज और चार्जिंग

NP Green के लिए 320km और NP Premium के लिए 370km की NEDC रेंज का दावा किया गया है। हालांकि, यह विदेशी मॉडल के हैं इसलिए इस भारत-स्पेक सर्टिफाइड नहीं कहा जा सकता है। दोनों वेरिएंट में 6.6kW AC चार्जिंग और 60kW की संभावित DC चार्जिंग दी गई है। ऐसा दावा है कि 10 से 70% तक चार्ज होने में 25 या 28 मिनट से कम का समय लगता है और इसमें Eco और Sport ड्राइव मोड्स के साथ-साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की चार सेटिंग्स दी गई हैं।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

Vinfast VF5 Facelift के विदेशी मॉडल (Overseas) में 10-इंच की टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। वहीं, इसके प्रीमियम वेरिएंट में 6 एयरबैग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, TPMS और सराउंड व्यू कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- VinFast VF 6 इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, 510 किमी तक की मिलेगी क्लेम्ड रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।