VinFast VF 6 इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, 510 किमी तक की मिलेगी क्लेम्ड रेंज
VinFast VF 6 का नया मॉडल अपडेटेड डिजाइन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60kWh बैटरी और 510km तक की क्लेम्ड रेंज के साथ पेश हुआ।
-1795078487012_m.webp)
VinFast VF 6 का अपडेटेड मॉडल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV VF 6 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर केबिन लेआउट तक कई बदलाव किए हैं। इसमें पहले की तुलना में नया फ्रंट लुक, अपडेटेड बंपर, नए अलॉय व्हील्स और रीडिजाइन किया गया डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, इंटीरियर में भी कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, जिनमें नया स्टीयरिंग व्हील और फ्लोटिंग डिजाइन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। कंपनी ने इसे वियतनाम में लॉन्च किया है। इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है।
अपडेटेड VinFast VF 6 का डिजाइन
- नई VinFast VF 6 के एक्सटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसमें पहले की तुलना में पतले और एरोहेड शेप वाले हेडलैंप हाउसिंग दिए हैं। इसके साथ ही फ्रंट बंपर पर बने रेसिस छोटे किए गए हैं, जिससे SUV के फ्रंट डिजाइन में बदलाव नजर आता है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें सेमी-रिसेस्ड डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं, दरवाजों के निचले हिस्से पर पहले मिलने वाली ग्रे क्लैडिंग को हटा दिया गया है।
- अपडेटेड VF 6 के Premium वेरिएंट में नए डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इन अलॉय व्हील्स में एयरोडायनामिक इंसर्ट भी मिलते हैं। वहीं, SUV के पिछले हिस्से में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। इसके रियर बंपर पर मौजूद निचले लैंप यूनिट्स को अब पहले की तुलना में किनारों के ज्यादा करीब लगाया गया है। इस तरह कंपनी ने SUV के फ्रंट, साइड और रियर डिजाइन में बदलाव करते हुए इसके ओवरऑल लुक को अपडेट किया है।
- डायमेंशन की बात करें तो अपडेटेड VinFast VF 6 की लंबाई 4,246mm, चौड़ाई 1,827mm और ऊंचाई 1,616mm है। इसमें 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। खास बात यह है कि नए मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस पुराने मॉडल के मुकाबले 20mm ज्यादा मिलने वाली है। इसके डायमेंशन में बदलाव के साथ ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बढ़ाया है।
अपडेटेड VinFast VF 6 का का इंटीरियर
नई VF 6 के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसमें पहले की तुलना में पतले लेआउट वाला नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसके साथ ही नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। SUV के इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। अब इसकी स्क्रीन फ्लोटिंग डिजाइन में आती है और इसे कार में बैठने वाले लोगों की तरफ रखा गया है। कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग पैड की पोजिशन भी बदली है। अब इसे सेंटर आर्मरेस्ट के ज्यादा करीब लगाया गया है, जिससे इसका इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
-1795078584401.webp)
दोनों वेरिएंट में अलग-अलग टचस्क्रीन
फीचर्स की बात करें तो Comfort वेरिएंट में 10-इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जबकि Premium वेरिएंट में 12.9-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अपडेटेड मॉडल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल किया गया है, जो पिछले मॉडल में नहीं था। इसके अलावा, SUV में छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अपडेटेड VinFast VF 6 के सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा और ड्राइवर असिस्टेंस के लिहाज से नई VF 6 में ADAS पैकेज भी दिया गया है। इसमें हाईवे पर ड्राइविंग और ट्रैफिक की परिस्थितियों के दौरान मदद करने वाले ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे उपकरण भी मिलते हैं।
-1795078641548.webp)
अपडेटेड VinFast VF 6 का बैटरी पैक और रेंज
अपडेटेड VinFast VF 6 में अब 60kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह पुराने मॉडल में मिलने वाले 59.6kWh बैटरी पैक की जगह लेता है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो करीब 174bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने इस बार दोनों वेरिएंट में मोटर का आउटपुट समान रखा है।
VinFast VF 6 का Comfort वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 510km तक की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, Premium वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 480km है। ये आंकड़े NEDC साइकिल के अनुसार हैं। ऐसे में दोनों वेरिएंट के बीच क्लेम्ड रेंज का अंतर 30km है।
VinFast VF 6 के बड़े बदलाव?
कुल मिलाकर, अपडेटेड VinFast VF 6 में डिजाइन, केबिन और फीचर्स से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया डैशबोर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन, 60kWh बैटरी और 510km तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है। इसके दोनों वेरिएंट में समान मोटर आउटपुट दिया गया है, जबकि रेंज और टचस्क्रीन के आकार में अंतर रखा गया है। इसकी डिलीवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
VinFast VF 6 की कीमत
वियतनाम में अपडेटेड VinFast VF 6 को Comfort और Premium दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके Comfort वेरिएंट की कीमत 646 मिलियन वियतनामी डोंग रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 23.44 लाख रुपये के बराबर है। वहीं, Premium वेरिएंट की कीमत 715 मिलियन वियतनामी डोंग है, जो लगभग 25.96 लाख रुपये होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।