विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

517km रेंज, ABS और 1240 लीटर बूट स्पेस वाली ये MPV हुई 4 लाख रुपए सस्ती, 30 मिनट में 70% होती है चार्ज

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:02 AM (IST)

Vinfast VF MPV 7 Price Cut: लॉन्च होने के 6 महीने बाद ही विनफास्ट ने अपनी इस MPV की कीमतों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक SUV से अलग Vinfast अब भारत में VF MPV 7 के साथ 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने 15 अप्रैल 2026 के VF MPV 7 को लॉन्च किया था जिसका मुकाबला BYD eMax 7 से है। लॉन्च के बाद, यानी अप्रैल 2026 में VF MPV 7 की एक्स-शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपए थी लेकिन अब इस गाड़ी की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है।

कीमत में कटौती

कंपनी ने जब VF MPV 7 को 24.49 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था तब इनकी टैगलाइन थी- One India One Price। हालांकि, अब Vinfast ने 4.1 लाख रुपए की कटौती की है। नवंबर 2026 में अब Vinfast VF MPV 7 की एक्स-शोरूम कीमत 20.39 लाख रुपए रह गई है जो कंपनी के वेबसाइट पर देखी जा सकती है। एक्स-शोरूम कीमत पर यह कटौती सीधे 4.1 लाख रुपए की है।

बाकी गाड़ियों की कीमत

इसी सेगमेंट में आने वाली Mahindra XEV 9S जैसी बाकी 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ियां वर्तमान में 20.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और MG Tomahawk EV 19.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, दूसरी तरफ BYD eMax 7 एक डायरेक्ट इंपोर्ट है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.9 लाख रुपए से शुरू होती है।

vinfast vf mpv 7 look

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस

Vinfast VF MPV 7 में 60.13kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 517 किमी (ARAI) तक की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, इस गाड़ी को एक कंपैटिबल डीसी चार्जर से 10-70% चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है। इसमें मिलने वाली बैटरी 204PS की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करती है और सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

इसके अलावा, इसमें 126 लीटर की बूट स्पेस मिलती है जिसे बढ़ाकर 1,240 लीटर तक किया जा सकता है।

सेफ्टी फीचर्स

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रोल ओवर मिटिगेशन मिलता है। VF MPV 7 में ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर और रियर-व्यू या 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

vinfast vf mpv 7 interior

इंटीरियर और फीचर्स

इसमें सेकंड और थर्ड रो के लिए वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, PM 2.5 फिल्टर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री मिलती है। इसके अलावा, VF MPV 7 में 10.1 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, वायर्ड ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, ViVi AI वर्चुअल असिस्टेंड और 4-स्पीकर का ऑडियो सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 28.65km का माइलेज पैनोरमिक सनरूफ और 5-स्टार रेटिंग, ये है भारत की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।