विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28.65km का माइलेज पैनोरमिक सनरूफ और 5-स्टार रेटिंग, ये है सबसे सस्ती हाइब्रिड कार, कीमत 20 लाख से कम

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Most Affordable Hybrid Car: अगर आपका बजट 20 लाख से कम है और एक बेहतरीन माइलेज वाली हाइब्रिड कार खरीदने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अब मार्केट में धीरे-धीरे Hybrid गाड़ियों की संख्या और डिमांड बढ़ रही है। Hybrid गाड़ियां माइलेज के मामले में बहुत बेहतर होती हैं। यहां हम आपको Maruti Suzuki Victoris Hybrid के बारे में बताएंगे जो भारत की सबसे सस्ती हाइब्रिड गाड़ी है। इस मिड-साइज SUV की शुरुआती कीमत 20 लाख से कम है और माइलेज 28 से ज्यादा का है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स।

Maruti Victoris Hybrid इंजन

इस मिड-साइज SUV में 1490cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे एसी सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह मिलकर लगभग 114 से 116bhp की पावर और 141nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जिससे आगे के पहियों को पावर मिलती है।

maruti suzuki victoris

माइलेज और टॉप-स्पीड

Hybrid e-CVT सेटअप के साथ इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 28.65kmpl का है। वहीं, Maruti Victoris में Eco, Normal और Sport ड्राइव जैसे मोड्स मिलते हैं और इसकी टॉप-स्पीड 135kmph है। सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इसमें आगे की तरफ मैकफर्स्ट्रन स्ट्रट और पीछे की तरफ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ ही टिल्ट-एंड टेलीस्कोपिक इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है। इन सबके अलाव, Victoris में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिलता है।

maruti victoris hybrid roof

Maruti Victoris के सेफ्टी फीचर्स

यह SUV Suzuki-TECT प्लैटफॉर्म पर बनी है और इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री HD कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ EPB, ESC, ABS और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इसके इंटीरियर में भी कई फीचर्स दिए गए हैं।

maruti victoris hybrid roof (1)

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में स्मार्टप्ले प्रो एक्स-टचस्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और LED लाइटिंग मिलती है। इसमें PM 2.5 फिल्टर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Alexa के साथ कनेक्टेड कार टेक जैसी तकनीक दी गई है।

maruti victoris hybrid interiir

कितनी है कीमत?

Variant Name Transmission & Powertrain Ex-Showroom Price (Approx.)
Victoris VXI Strong Hybrid 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹16,42,900
Victoris ZXI Strong Hybrid 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹17,84,900
Victoris ZXI Strong Hybrid DT (Dual-Tone) 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹18,00,000
Victoris ZXI (O) Strong Hybrid 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹18,44,000
Victoris ZXI (O) Strong Hybrid DT 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹18,59,300
Victoris ZXI Plus Strong Hybrid 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹19,51,900
Victoris ZXI Plus Strong Hybrid DT 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹19,67,300
Victoris ZXI Plus (O) Strong Hybrid 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹19,98,900
Victoris ZXI Plus (O) Strong Hybrid DT 1490 cc, E-CVT Automatic (FWD) ₹19,98,900
Victoris Aurum Edition (Strong Hybrid) 1490 cc, E-CVT Automatic ₹20,22,000

यह भी पढ़ें- 6 महीने में 72,000 लोगों से ज्यादा ने खरीदी 28km माइलेज वाली ये SUV, मिल रहा है 1.65 लाख रुपए का डिस्काउंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।