2027 Vespa Electric Scooter: 3 नए मॉडल, 100km तक की रेंज 67kmph की टॉप स्पीड
Vespa ने 2027 के लिए अपने अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Sprint S, Primavera और Primavera Tech को पेश किया है। इनमें ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Vespa ने साल 2027 के लिए अपने अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं- Sprint S, Primavera और Primavera Tech। स्टैंडर्ड Primavera और Sprint S को शहर में आने-जाने या कम्यूटिंग के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी टॉप-स्पीड 45kmph है और Eco मोड में उनकी रेंज 85 किमी तक होने का दावा किया गया है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
इन तीनों स्कूटर्स में Vespa का जाना-पहचाना डिजाइन मिलता है। डिजाइन के अलावा Sprint S और Primavera दोनों में एक जैसा पावरट्रेन मिलता है जिसमें 2.3kWh की रिमूवेबल बैटरी पैक और 3.1kW की मोटर दी गई है जो 2.7kW की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों ही स्कूटर्स की टॉप-स्पीड 45kmph और WMTC के मुताबिक रेंज 68km है। चार्जिंग को लेकर दावा है कि 500W के चार्जर से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
Primavera Tech और परफॉर्मेंस
Primavera Tech इस ब्रांड के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का रेंज ससे ज्यादा है। इसमें 4.2kWh की बैटरी पैक और ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है जो 3.6kW की पावर देता है। Primavera Tech की WMTC रेंज के मुताबिक इसकी रेंज 80km है जो Eco Mode में 100 किमी है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 4.3 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसमें कीलेस इग्निशन, फाइंड माय स्कूटर और दो राइड मोड, Eco और Power, दिए गए हैं।
स्टाइलिंग और लाइटिंग
इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Vespa का खास डिजाइन, सभी LED लाइट्स और 12/11 इंच का व्हील सेटअप दिया गया है जिसमें आगे 110-सेक्शन के टायर मिलते हैं। तीनों स्कूटर्स में ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 200mm की डिस्क ब्रेक और पीछे 140mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है जबकि Primavera Tech मॉडल में सिंगल-चैनल ABS की सुविधा भी मिलती है।
नए मॉडल्स और स्पीड
Vespa की नई इलेक्ट्रिक रेंज में Sprint S, Primavera Tech शामिल हैं। हालांकि, इन तीनों में ब्रांड का जाना-पहचाना डिजाइन ही मिलता है लेकिन इनकी परफॉर्मेंस और फीचर्स अलग-अलग हैं। Sprint S और Primavera को मोपेड के तौर पर मंजूरी मिली है और इसकी टॉप-स्पीड 45kmph है। इन दोनों स्कूटर्स में Eco मोड में 85 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी दी गई है जिससे इन्हें निकाल कर चार्जिंग पॉइंट के पास पार्क करने के बजाय निकालकर आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Vespa Vibe 125 और 150 रेंज लॉन्च, नए कलर-TFT डिस्प्ले और ABS जैसे फीचर्स से हुए अपडेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।