TATA Punch नए और अपडेटेड स्टाइल के साथ हुई लॉन्च, 5-स्टार रेटिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स
TATA Punch South Africa: टाटा मोटर्स ने साउथ अफ्रीका में अपडेटेड Punch SUV लॉन्च कर दी है। इसमें नया स्टाइल, टर्बो-पेट्रो इंजन और एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने Motus Holdings के साथ साझेदारी करके साउथ अफ्रीका में अपडेटेड Punch को लॉन्च कर दिया है। इस नई SUV में नया स्टाइल, ज्यादा स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जबकि इसकी शुरुआती कीत R224,990 (लगभग 12.86 लाख) तय की गई है। नए लाइनअप में 3 वेरिएंट्स में शामिल हैं- Pure+, Adventure और Accomplished+, पुराने मॉडल में 5 वेरिएंट्स थे।
वेरिएंट्स और कीमतें
इसके Pure+ की कीमत की कीमत R224,900, Adventure वेरिएंट की कीमत R244,900 (लगभग 13.96 लाख रुपए) है। इन दोनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके सबसे महंगे Accomplished+ S वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है जिसकी कीमत R269,900 (लगभग 15.38 लाख रुपए) है।
इंजन और परफॉर्मेंस
सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव 1.2 लीटर, तीन-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। यह Accomplished+ S वेरिएंट में मिलता है जो 88kW की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 1.2 लीटर, तीन-सिलिंडर NA इंजन 65kW पावर और 115nm का टॉर्क देता है। ये वही विकल्प है जो भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
जहां पुराना साउथ अफ्रीकान रेंज में 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों विकल्प मिलते थे वहीं नया लाइनअप केवल मैनुअल है।
सेफ्टी और स्टैंडर्ड
नई Punch में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स में बड़ा सुधार किया गया है। पुराने ब्रोशर में दिए गए डुअल एयरबैग के मुकाबले अब पूरी रेंज में 6 एयरबैग दिए जा रहे हैं। TATA ने अपडेटेड मॉडल के लिए 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग का हवाला दिया है। एंट्री-लेवल Pure+ में LED हेडलाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट दिए गए हैं।
क्या हैं फीचर्स?
सुविधा के लिए इसमें 8-इंच का हरमन टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, रियर कैमरा और क्रूज कंट्रोल मिलता है। साथ ही इसमें रियर एसी वेंट्स, आर्मरेस्ट के साथ सेंटर कंसोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, पावर विंडोज और रियर डिफॉगर शामिल हैं। इससे कई ऐसे फीचर्स जो पहले के हाई-वेरिएंट्स में मिलते थे अब नए एंट्री-ट्रिम में भी मिलने लगे हैं। एंट्री ट्रिम में भी मिलने लगे हैं।
एडवेंचर वेरिएंट के फीचर्स
इसके Adventure वेरिएंट में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग मिरर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और वॉशर, एयर प्यूरीफायर और कूल्ड-ग्लोवबॉक्स शामिल हैं। यह 15-इंच के हाइपरस्टाइल व्हीलस पर चलती है।
टॉप-स्पेक के फीचर्स
टॉप-स्पेक Accomplihed+ S में 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 16-इंच के अलॉय व्हील्स, LED DRLs और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसके इक्विपमेंट्स में हिल-डिसेंट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, थाई-सपोर्ट बढ़ाने वाली सीटें, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।