विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले Maruti से लेकर TATA तक; इन 5 गाड़ियों पर है तगड़ा डिस्काउंट, 1.45 लाख तक की छूट

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:05 PM (IST)

Diwali Discount on Cars: दीवाली से पहले Maruti से लेकर TATA तक इन 5 गाड़ियों पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं जो 1.45 लाख रुपए तक जाते है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर TATA, Maruti, Citroen, Toyota जैसी कंपनियां अपनी हैचबैक गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। यह ऑफर्स अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट 1.45 लाख रुपए का है जो Tiago EV के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर मिल रहा है। आइए बाकी गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

TATA Tiago EV- प्री-फेसलिफ्ट

TATA Tiago EV के प्री-फेसलिफ्ट के बचे हुए स्टॉक पर 1.45 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 1 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसमें 24kWh और 19kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं जिसके क्लेम्ड ARAI रेंज 293 किमी तक है। इसकी आखिरी दर्ज एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से 11.14 लाख रुपए के बीच थी।

Citroen C3 पर डिस्काउंट

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Citroen अपनी सबसे किफायती कार C3 पर 1.18 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। Citroen C3 में दो 1.2 लीटर इंजन विकल्प मिलते हैं- पहला है NA पेट्रोल इंजन जो 82hp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है- टर्बो पेट्रोल इंजन जो 110hp की पावर और 190-205nm का टॉर्क जनरेट करता है। C3 की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए तक जाती है।

Maruti Swift पर ऑफर्स

Maruti Swift Blitz Edition पर एक्सेसरी किट पर मिलने वाले डिस्काउंट समेत 71,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। बाकी पेट्रोल वर्जन पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए तक के बाकी फायदे मिल रहे हैं। Maruti Swift में पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिलते हैं और दोनों में ही 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है।

पेट्रोल मोड पर यह इंजन 83hp की पावर और 113nm का टॉर्क देता है औप CNG पर 70hp की पावर और 102nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख से शुरू होकर 8.74 लाख रुपए तक जाती है।

Mruti Suzuki Celerio

Maruti Celerio पर 67,500 रुपए तक फायदे मिल रहे हैं जिसमें 40,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुप तक का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपए तक का डिस्काउंट शामिल है। Celerio पेट्रोल और CNG दोनों ही वर्जन में उपलब्ध है जिसमें 1.0 लीटर का NA इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल पर 69hp की पावर और 91nm का टॉर्क, CNG पर 57hp की पावर और 82nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.7 लाख से 6.75 लाख रुपए के बीच है।

Maruti Wagon R

Maruti Wagon R के Waltz एडिशन पर 67,000 रुपए तक के फायदे, 38,000 रुपए की फ्री एक्सेसरी और 1,900 रुपए के एक्सट्रा फायदे मिल रहे हैं। पावरट्रेन के मुताबिक इस टॉल-बॉय हैचबैक के बाकी वेरिएंट्स पर 57,500 रुपए के फायदे मिल रहे हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाक रुपए से 7.24 लाख रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Diwali Discount: इन SUVs पर मिल रहा है 90,000 तक का भारी डिस्काउंट, Maruti Skoda और TATA भी शामिल