भारत में जल्द आ रही हैं ये तीन धांसू हैचबैक कारें, Maruti WagonR Facelift से लेकर नई Hyundai i10 तक लिस्ट में
Maruti WagonR Facelift, नई Hyundai i20 और Grand i10 Nios में नए डिजाइन, इंजन, ADAS और CNG तकनीक मिल सकते हैं।

अगले 12 महीनों में लॉन्च होंगी 3 नई हैचबैक कारें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। SUV के बढ़ते क्रेज के बीच हैचबैक खरीदने वालों के लिए आने वाला साल काफी खास रहने वाला है। अगले 12 महीनों में Maruti Suzuki और Hyundai अपनी तीन लोकप्रिय हैचबैक को नए अवतार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। इनमें किसी को मिलेगा नया इंजन और एडवांस CNG तकनीक, तो किसी में देखने को मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स और ADAS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी।
1. Maruti WagonR Facelift
Maruti Suzuki WagonR Facelift को दिसंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसकी टेस्टिंग शुरू कर चुकी है और हाल ही में इसके भारी कवर वाले टेस्ट मॉडल भी नजर आए हैं। डिजाइन की बात करें तो इसका मौजूदा टॉल-बॉय लुक बरकरार रह सकता है। हालांकि, इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और बदले हुए फ्रंट व रियर बंपर मिल सकते हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और बेहतर इंटीरियर मटेरियल दिए जा सकते हैं। मौजूदा 7-इंच टचस्क्रीन की जगह बड़ी स्क्रीन भी मिल सकती है।

मैकेनिकल बदलावों में नया 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन सबसे खास हो सकता है। यह मौजूदा 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन की जगह ले सकता है। यही इंजन Swift, Dzire और अपडेटेड Baleno में भी इस्तेमाल होता है। वहीं, 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी अंडरबॉडी CNG टैंक की टेस्टिंग कर रही है, जिससे बूट स्पेस बढ़ सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
2. Fourth-Gen Hyundai i20
नई जनरेशन Hyundai i20 को भारत में 2027 के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसे ब्राजील में पेश कर चुकी है। नए मॉडल में शार्प LED हेडलैंप, LED DRLs, कनेक्टेड LED लाइट बार, नई ग्रिल और अपडेटेड बंपर मिलते हैं। इसमें 17-इंच तक के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। ब्राजील-स्पेक मॉडल की लंबाई 4,130 mm और चौड़ाई 1,780 mm है। इसमें 346-लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

केबिन में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन का पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए विदेशी मॉडल में Hyundai SmartSense ADAS मिलता है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं। इसके अलावा छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मिलता है। भारत में इसे 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
3. Next-Gen Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios की मौजूदा जनरेशन 2019 में आई थी और इसे 2023 में बड़ा फेसलिफ्ट मिला था। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन पर काम कर रही है, जिसे 2027 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नए LED हेडलैंप, फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई करीब 3.95 मीटर हो सकती है, जिससे केबिन और बूट स्पेस बढ़ने की संभावना है।
नई Grand i10 Nios में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डैशबोर्ड, बेहतर इंटीरियर मटेरियल और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इंजन के तौर पर मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर जारी रहने की उम्मीद है, जो करीब 83 bhp की पावर देती है। इसका CNG वर्जन भी आएगा। इसके अलावा CNG-AMT विकल्प पेश किए जाने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।