विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Hyundai Creta के इंटीरियर की झलक आई सामने, ज्यादा स्पेस और फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:30 PM (IST)

नई Hyundai Creta में बड़ा केबिन, Pleos टेक्नोलॉजी, आरामदायक सीटें, एडवांस फीचर्स और Strong Hybrid पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

नई जनरेशन Hyundai Creta का इंटीरियर स्पाई शॉट्स

नई जनरेशन Hyundai Creta का इंटीरियर स्पाई शॉट्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने Bayon को 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी की मिड-साइज SUV Hyundai Creta को बड़ा, ज्यादा फीचर-लोडेड और प्रीमियम बनाने जा रही है। हालिया स्पाई शॉट्स में अगली जनरेशन की Creta भारी camouflage में दिखाई दी है। इसका बाहरी डिजाइन ढका है, लेकिन केबिन की कुछ झलक सामने आई है। इससे संभावित बदलावों का अंदाजा मिलता है।

स्पाई शॉट्स में बड़ी बॉडी के संकेत

नई Hyundai Creta में मौजूदा मॉडल से बड़ी और बदला हुआ डिजाइन देखने के लिए मिला है। पूरी SUV camouflage से ढकी है, इसलिए बाहरी डिजाइन की बारीकियां साफ नहीं हैं। सामने आई झलक इसे ज्यादा बड़ा और प्रीमियम बनाने की संभावना है।

New Hyundai Creta Interiors Spied (2)

डैशबोर्ड पर बड़ा Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम

वीडियो में डैशबोर्ड का अधिकतर हिस्सा ढका हुआ है। इसलिए Pleos इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर साफ नजर नहीं आते। नई Creta में बड़ा सेंट्रल डिस्प्ले और ड्राइवर के सामने पतला, हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। Pleos सॉफ्टवेयर मौजूदा Hyundai सिस्टम से अधिक उन्नत होने की उम्मीद है।

New Hyundai Creta Interiors Spied (3)

Off-White और Grey कलर वाला केबिन

स्पाई वीडियो में केबिन के अंदर Off-White और Grey कलर की थीम दिखाई दी है। यही कलर सीट अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम्स तक पर देखने के लिए मिले हैं। सेंटर कंसोल पर भी समान कलर कॉम्बीनेशन और लाइन पैटर्न नजर आते हैं। ये एलिमेंट्स केबिन को प्रीमियम लुक दे सकते हैं।

New Hyundai Creta Interiors Spied (4)

सेंटर कंसोल और फ्रंट सीटों में बदलाव

आगे की सीटों के बीच सेंटर आर्मरेस्ट और एक-दूसरे के पीछे रखे दो कप होल्डर दिखाई देते हैं। ये अडेप्टिव हो सकते हैं। दोनों फ्रंट सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलने की उम्मीद है। को-ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिक होने से बॉस मोड भी दिया जा सकता है, जिससे पीछे बैठा यात्री आगे की सीट की पोजिशन एडजस्ट कर सकेगा। मौजूदा Creta Electric और Alcazar में यह फीचर मिलता है। Tata Sierra में भी Boss Mode है, लेकिन वह मैन्युअल है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by TorqueCulturee.com (@torqueculturee)

रियर सीट पर ज्यादा जगह और आराम

वीडियो में पीछे के यात्रियों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट, कप होल्डर्स और रियर AC वेंट्स दिखाई देते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए अधिक जगह मिल सकते हैं। रियर पैसेंजर्स के लिए वायरलेस चार्जर संभावित फीचर हो सकता है, हालांकि वीडियो में इसकी पुष्टि नहीं होती।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

नई Hyundai Creta में आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स, ऑल-LED लाइटिंग, बड़े ज्योमेट्रिकल डिजाइन वाले व्हील्स और क्लैमशेल बोनट मिलने की उम्मीद है। अन्य संभावित फीचर्स में चारों विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन, एडवांस्ड टेलीमैटिक्स, Level-2 Pro ADAS, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट शामिल हैं। इसमें रियर सीट रिक्लाइन और बड़ा बूट भी मिल सकता है।

Global K3 प्लेटफॉर्म पर हो सकती है बेस्ड

नई Hyundai Creta को Global K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसी प्लेटफॉर्म पर नई Kia Seltos को भी बनाया गया है। नए प्लेटफॉर्म और बड़े आकार से केबिन स्पेस बेहतर हो सकता है।

पेट्रोल, डीजल और Strong Hybrid पावरट्रेन

नई Hyundai Creta में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन जारी रह सकते हैं। इसमें चौथा ऑप्शन Strong Hybrid पावरट्रेन हो सकता है। हाइब्रिड वर्जन लॉन्च पर आएगा या बाद में, यह स्पष्ट नहीं है। गियरबॉक्स में 6-स्पीड मैनुअल, iVT और 7-स्पीड DCT शामिल रहने की उम्मीद है।

2027 में लॉन्च की संभावना

नई जनरेशन Hyundai Creta को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। नई हुंडई क्रेटा को अगले साल होने वाले ऑटो एक्स्पो 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्पाई शॉट्स इसके बड़े आकार और केबिन में संभावित बदलावों की झलक देते हैं। फीचर्स, इंजन, प्लेटफॉर्म और लॉन्च टाइमलाइन पर कंपनी की आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर 2026 में Hyundai Creta की बादशाहत बरकरार, Maruti Victoris ने बढ़ाई चुनौती, Kia Seltos भी रेस में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।