Upcoming Electric Cars: चीते की रफ्तार को मात दे सकती हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें कब होगी लॉन्चिंग
Upcoming Electric Cars Mahindra XUV400 अगले साल की पहली और बड़ी इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी इसे जुलाई 2023 के अंत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराएगी। BYD Atto 3 भारतीय बाजार में MG ZS EV को टक्कर देगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Electric Cars भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो आने वाले 4 महीने में कई ईवी लॉन्च होने वाली है। इसमें हैचबैक से लेकर एसयूवी और प्रीमियम क्रॉसओवर तक की गाड़ियां हैं।
TATA TIAGO EV
भारतीय बाजार में टाटा टियागो ईवी 28 सितंबर को 2022 में शोरूम में आने वाली है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये तक हो सकती है। इसका ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट और फीचर्स रेगुलर मॉडल की तरह ही है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन का पूरा खुलासा होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tiago EV 26kWh बैटरी पैक और 75PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। इसकी रेंज करीब 300 किमी है।
ये भी पढ़ें-
सावधान ! बारिश में बीच सड़क बंद हो जाए आपकी बाइक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
BYD ATTO 3
BYD Atto 3 भारतीय बाजार कंपनी 11 अक्टूबर को नई इलेक्ट्रिक SUV रिलीज करेगी। इसे बाजार में MG ZS EV के मुकाबले रखा जाएगा। इसकी कीमत 30 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Atto 3 की लंबाई 4455mm है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे लंबी इलेक्ट्रिक कार बनाती है। नई BYD इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी- एक 49.92kWh और 60.48kWh। ये क्रमशः 345km और 420km का रेज देती है। इसमें तीन चार्जिंग ऑप्शन भी मिलता है।
Mahindra XUV400
Mahindra XUV400 अगले साल की पहली और बड़ी इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी इसे जुलाई 2023 के अंत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके पावरट्रेन सेटअप में 39.5kWh का बैटरी पैक शामिल है जो 148 bhp की पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज होने पर 456 किमी की रनिंग लिमिट प्रदान करता है।