मार्च 2027 तक भारत में लॉन्च हो सकती हैं ये 17 नई कारें, लिस्ट में Toyota से लेकर Mahindra और Tata की गाड़ियां शामिल
नवंबर 2026 से मार्च 2027 तक Toyota, Mahindra, Tata, Hyundai, Honda और अन्य कंपनियां कई नई कारें पेश कर सकती हैं।

Upcoming Cars in India by March 2027

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई कार और SUV अभी तक लॉन्च हो चुकी है। इतना ही नहीं, साल के खत्म होने से पहले भी कुछ गाड़ियों की एंट्री होने वाली है। इतना ही नहीं, साल 2027 भी ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए खास रहने वाला है। फरवरी 2027 में भारत में ऑटो एक्सपो लगने जा रहा है, जिसमें कई कंपनी अपने नए मॉडल लॉन्च और शोकेस करेगी। सात ही 2027 में Toyota, Mahindra, Tata, Hyundai, Honda, Volkswagen और JSW Motors जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च या पेश कर सकती है। आईए विस्तार में जानते हैं कि मार्च 2027 तक कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है?
1. BYD Denza D9 और Z9 GT
चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD भारत में अपने प्रीमियम ब्रांड Denza की शुरुआत 13 नवंबर को करने जा रही है। कंपनी भारतीय बाजार में दो मॉडल ला रही है, जिनमें Denza D9 लग्जरी MPV और Z9 GT लग्जरी हाई-परफॉर्मेंस शूटिंग ब्रेक शामिल हैं। दोनों कारों की कीमतों की कीमतों की घोषणा इसी दिन किया जाएगा। इनकी एंट्री से भारत के प्रीमियम कार बाजार में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

2. Toyota Innova Hycross Facelift
टोयोटा अपनी अपनी MPV Toyota Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल 25 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। इसमें नई फ्रंट डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जो कंपनी के लेटेस्ट Hilux पिकअप ट्रक जैसा हो सकता है। केबिन में भी कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो 12.3-इंच स्क्रीन, नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शन और अन्य अपडेट मिल सकते हैं।

3. Mini Cooper EV
भारत में नई Mini Cooper EV आने वाली है। इसका डिजाइन पेट्रोल मॉडल से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा। इसमें 218 bhp की पावर और 330 Nm टॉर्क देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 54.2 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी अनुमानित रेंज करीब 400 किलोमीटर हो सकती है। यह 27 नवंबर को पेश होगी।

4. Honda Alpha
होंडा कार्स की पहली इलेक्ट्रिक कार 2 दिसंबर को अपनी Alpha भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें 65 kWh से 75 kWh तक का बैटरी पैक और सिंगल मोटर फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की संभावना है। इसका डिजाइन Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा। भारत में Honda Alpha को 2 दिसंबर को लॉन्च होगी।

5. JSW Combat
JSW Motors अपनी पहली कार Combat को 4 दिसंबर को पेश कर सकती है। यह Chery Jetour T2 पर बेस्ड होगी और भारत में इसके PHEV वर्जन की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 18.4 kWh बैटरी पैक के साथ कुल 1,100 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा है।
-1793983743396.webp)
6. Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUV
Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV या मौजूदा मॉडल के नए वर्जन को लॉन्च कर सकती है। इसमें BE 6 Rall-E सबसे संभावित ऑप्शन है, हालांकि XEV 9e, XEV 9S या प्रोडक्शन-स्पेक BE 7 भी संभावनाओं में शामिल हैं। इनमें से किसी एक को 8 दिसंबर को पेश किया जा सकता है।

7. Volkswagen Virtus Facelift
Volkswagen Virtus Facelift भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी इसका टीजर हाल ही में जारी किया है, जिसमें इसके कई डिटेल्स देखने के लिए मिले है। हालांकि, फेसलिफ्ट में बड़े बदलावों के बजाय मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए कुछ अपडेट मिलने की उम्मीद है। Volkswagen Virtus Facelift को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
-1793864843135.webp)
8. Mahindra Scorpio Sport
Mahindra जनवरी 2027 में Vision S कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को लॉन्च कर सकती है। इसे Scorpio Sport नाम दिए जाने की संभावना है। यह सब-4 मीटर सेगमेंट में कंपनी की एंट्री होगी। इस मॉडल के जरिए Mahindra अपनी पॉपुलर Scorpio नेमप्लेट को छोटे SUV सेगमेंट में पेश कर सकती है। संभावित लॉन्च तारीख 11 या 12 जनवरी हो सकती है।

9. Tata Safari EV
Tata Motors की Safari EV जनवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है। इसकी संभावित तारीख 13 या 14 जनवरी है। इसमें Harrier EV जैसा पावरट्रेन और डुअल-मोटर सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही, Sierra EV से ट्रिपल स्क्रीन लेआउट और तीसरी पंक्ति में सीटिंग की सुविधा दी जा सकती है।

10. Hyundai Creta
2027 Bharat Mobility Expo में तीसरी जनरेशन की Hyundai Creta का ग्लोबल डेब्यू देखने को मिल सकता है। यह K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और मौजूदा मॉडल से बड़ी हो सकती है। इसमें Pleos कनेक्टिविटी, बेहतर ADAS, अपडेटेड इंटीरियर और हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

11. Hyundai Ioniq P
Hyundai Ioniq P कंपनी की सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इसकी टेस्टिंग जारी है और एक्सपो में इसका डेब्यू हो सकता है। फिलहाल इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

13. Hyundai Beyon CNG
हाल ही में Hyundai Beyon लॉन्च हुई है। इसका CNG वर्जन भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें हुंडई की नई तकनीक देखने के लिए मिल सकती है।

14. Maruti Suzuki YMC
Maruti Suzuki अपनी YMC इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन मॉडल पेश कर सकती है। इसे eVitara प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है और यह Arena डीलरशिप के जरिए बेची जा सकती है।
15. Mahindra BE 7
Mahindra BE 7 भी इस एक्सपो 2027 के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकती है। इसकी टेस्टिंग के दौरान फ्रेमलेस विंडो, पावर-ऑपरेटेड डोर हैंडल, बॉक्सी डिजाइन और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप जैसे फीचर्स सामने आए हैं।

16. नई Kia Sonet
Kia Sonet की दूसरी जनरेशन को भी 2027 Bharat Mobility Expo में प्रदर्शित किया जा सकता है। इसमें नए डिजाइन, बदली हुई बॉडी स्ट्रक्चर और अपडेटेड इंटीरियर की उम्मीद है, जबकि भारतीय बाजार के लिए मौजूदा पावरट्रेन जारी रह सकते हैं।

17. Mahindra Lifestyler
Mahindra Lifestyler को भी एक्सपो 2027 में दिखाया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये घोषित की जा चुकी है, लेकिन वेरिएंट और उनकी कीमतों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक्सपो में इसके प्रोडक्शन-स्पेक इंटीरियर और अन्य वेरिएंट की झलक मिल सकती है।

नई कारों से भरा रहेगा 2027 की शुरुआत का कैलेंडर
नवंबर 2026 से मार्च 2027 तक भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, पेट्रोल और प्रीमियम कारें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, इनमें से कई मॉडल की लॉन्च तारीख और फीचर्स अभी संभावित हैं। ऐसे में खरीदारों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।