विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai भारत ला रहा है लग्जरी SUV Genesis GV90, मसाज सीट और 25 स्पीकर जैसे फीचर्स से होगा लैस

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:00 AM (IST)

हुंडई मोटर इंडिया ने 2027 में भारत में अपनी लग्जरी कार ब्रांड जेनेसिस लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके तहत GV90 इलेक्ट्रिक SUV को पेटेंट कराया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India ने अपन लग्जरी कार ब्रांड Genesis को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है जिसे 2027 में लॉन्च किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने अपनी लग्जरी SUV GV90 को पेटेंट करा लिया है जो Genesis की सबसे नई SUV है जिसे पहली बार 2026 में पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में कई ऐसे फीचर्स शोकेस किए गए थे जो पहली बार आए हैं।

Genesis GV90 पावरट्रेन

ब्रांड ने अभी तक भारत में आने वाली Genesis GV90 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में कोई जानकारी रीविल नहीं की है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि इसमें इंटरनेशनल मॉडल जैसे ही पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। यहां देखें कि इसमें मिलने वाली बैटरी आउटपुट और चार्जिंग कैसे हो सकते हैं।

Category

Specifications

Battery Capacity

123.5 kWh

Range

Up to 500 Km on a single charge

Power Output

657 bhp

Torque Output

800 Nm

Drivetrain

Dual-electric motor All-Wheel Drive

Charging

Up to 350 kW DC fast charging (10 to 80 per cent in 22 minutes)

Genesis GV90: फीचर्स और कंफर्ट

Genesis GV90 ब्रांड की अब तक की सबसे एडवांस और लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें थ्री-रो में सीटिंग दी गई है जो फ्रंट सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 24.6 इंच की रोलिंग OLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 25 इंच का हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा आपको बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें Bang & Olufsen का 25-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलता है।

वहीं, सुरक्षा या सेफ्टी के लिए इसमें रूफ एयरबैग दिए गए हैं। गाड़ी को चलाने और मोड़ने में आसानी के लिए इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है।

कैसा है इसका डिजाइन?

  • फ्रंट डिजाइन: Genesis GV90 का रोड प्रेजेंस बहुत ही शानदार लगता है और इसके आगे के हिस्से में V-Shaped की LED DRL दी गई हैं जो कार की पूरी चौड़ाई में फैली हुई हैं। इसके अलावा बंपर के निचले हिस्से में चौड़े हिस्से में चौड़े एयर इनटेक दिए गए हैं और साथ ही इसमें क्रोम फिनिश वाली मेश-पैटर्न ग्रिल मिलती है।
  • साइड प्रोफाइल: साइड से देखने पर इसमें हिडन B-Pillars के साथ Coach Doors दिए गए हैं। इसमें सिल्वर फिनिश वाले 24-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा फेंडर, विंडोज के चारों तरफ और डोर्स के निचले हिस्सों पर क्रोम ट्रिम दिखाई देते हैं।
  • रियर डिजाइन: Genesis GV90 में पीछे की तरफ टेललाइट सेटअप दिया गया है जिसमें जो पैरेलल LED स्ट्रिप्स मिलती हैं जो पूरे टेलगेट पर फैली हुई हैं और इसके बीच में ब्रांड को लोगो लगाया गया है।

कब तक होगी लॉन्च?

2025 में मुंबई में हए CEO Invester Day के दौरान Hyundai ने पुष्टी की थी कि साल 2027 में भारतीय बाजार में Genesis इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इस SUV को लोकली मैन्यूफैक्चर किया जाएगा यानी भारत में ही बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नई Hyundai Creta के इंटीरियर की झलक आई सामने, ज्यादा स्पेस और फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।