बंद हुई TVS की 80km का माइलेज देने वाली ये बाइक, USB चार्जिंग और सेमी-डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स से थी लैस
TVS Star City Plus बंद हो गई है। इसमें 109cc इंजन, 83.09 kmpl टेस्टेड माइलेज और USB चार्जिंग मिलती थी।

TVS Star City Plus हुई बंद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS ने अपनी कम्यूटर मोटरसाइकिल Star City Plus को भारतीय बाजार में बंद कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है और इसके डिस्कंटीन्यू होने की पुष्टि भी की है। Star City Plus को प्रीमियम 110cc कम्यूटर बाइक के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, कुछ डीलरशिप पर इसके बचे हुए यूनिट मिल सकते हैं।
109cc इंजन के साथ मिलता था 4-स्पीड गियरबॉक्स
TVS Star City Plus में 109cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया था। यह इंजन 8.08 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था। बाइक का यह इंजन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए कम्यूटर सेगमेंट का हिस्सा था।
-1795003219799.webp)
मिलता था 80 kmpl का माइलेज
माइलेज के मामले में भी Star City Plus अच्छी पहचान रखती थी। इसमें 80 kmpl तक का माइलेज मिलता था। कम्यूटर बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए माइलेज एक महत्वपूर्ण पहलू होता है और यह आंकड़ा इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल था।
सेमी-डिजिटल कंसोल और USB चार्जिंग
फीचर्स की बात करें तो TVS Star City Plus में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता था। इसमें स्पीडोमीटर, टैकोमीटर और ट्रिप मीटर जैसी जानकारियां मिलती थीं। इसके अलावा, बाइक में USB चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया था, जिससे सफर के दौरान मोबाइल और अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते थे।
इतनी थी कीमत
बंद होने से पहले TVS Star City Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65,365 रुपये थी। यह TVS की किफायती मोटरसाइकिलों में शामिल थी। हालांकि, कुछ डीलरशिप पर अभी भी इसका स्टॉक बचा हो सकता है। ऐसे में इच्छुक ग्राहक नजदीकी डीलर से उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।