ये हैं डुअल-चैनल ABS वाली 5 सबसे सस्ती बाइक्स, 300mm तक की डिस्क ब्रेक्स भी और कीमत 1.50 लाख से कम
Dual Channel ABS Bikes: अगर आपका बजट 1.50 लाख रुपए तक है और आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग मोटरसाइकिल खरीदते समय माइलेज और लुक के साथ-साथ सेफ्टी पर भी काफी ध्यान देते हैं जिसमें Dual Channel ABS एक बहुत ही जरूरी फीचर बन चुका है। पहले यह ब्रेकिंग सिस्टम कुछ खास महंगी बाइक्स में ही मिलता था लेकिन अब कई कंपनियां बजट सेगमेंट की बाइक्स में यह फीचर लेकर आ रही हैं। डुअल-चैनल ABS अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के दोनों पहियों को लॉक होने और फिसलने से बचाता है। आइए जानते हैं 5 सबसे सस्ती Dual-Channel ABS वाली बाइक्स के बारे में जिसमें Bajaj और TVS की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
| Bike Name | Engine | Braking System | Ex-Showroom Price |
| Bajaj Pulsar N160 | 164.82cc, 4-Stroke, Single-Cylinder, Oil-Cooled (18.5 PS / 14.4 Nm) | Dual-Channel ABS (Top Variant) with 300mm Front & 230mm Rear Disc Brakes | ₹1,25,104 |
| Bajaj Pulsar NS160 | 160.3cc, 4-Stroke, Single-Cylinder, Oil-Cooled, 4-Valve (17.03 bhp / 14.6 Nm) | Dual-Channel ABS with 300mm Front & 230mm Rear Disc Brakes | Starts at ₹1,34,685 |
| TVS Apache RTR 160 4V | 159.7cc (Sport: 17.55 PS / 14.73 Nm; Urban/Rain: 15.64 PS / 14.4 Nm) | Dual-Channel ABS (Disc sizes not mentioned in text) | Starts at ₹1,33,040 |
| Bajaj Pulsar NS200 | 199.5cc, Single-Cylinder, 4-Valve, Liquid-Cooled, FI (25.5 PS / 18.74 Nm) | Dual-Channel ABS with 300mm Front & 230mm Rear Single Disc Brakes | Starts at ₹1,48,603 |
| Bajaj Pulsar N250 | 249.07cc, Single-Cylinder, 4-Stroke, Oil-Cooled, FI (24.1–24.5 PS / 21.5–22 Nm) | Dual-Channel ABS (with ABS & Ride Modes), 300mm Front (Twin-Piston) & 230mm Rear (Single-Piston) Disc Brakes | Starts at ₹1,45,270 |
Bajaj Pulsar N160
इस बाइक में 164.82cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 18.5PS की पावर और 14.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्लिप-असिस्ट या वेट मल्टीप्लेट क्लच के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके फ्रंट में 300mm और पीछे 230mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं और इसके टॉप-वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS मिलता है। Bajaj Pulsar N160 के डुअल-चैनल ABS की एक्स-शोरूम कीमत 1,25,104 रुपए है।

Bajaj Pulsar NS160
इस बाइक में 160.3cc का 4 स्ट्रोएक, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल कू्ल्ड, 4-वॉल्व इंजन मिलता है जो 17.03bhp की पावर और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और वेट-मल्टीप्लेट क्लच दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ आगे की तरफ 300mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 230mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,34,685 रुपए से शुरू होती है।

TVS Apache RTR 160 4V
TVS Apache RTR 160 4V में 159.7cc में 17.55PS की पावर और अर्बन और रेन मोड में 15.64PS की पावर देता है। Sport Mode मे यह 14.73nm का टॉर्क जनरेट करता है और अर्बन-रेन मोड में यह 14.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसके साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,33,040 रुपए से शुरू होती है।

Bajaj Pulsar N200
इस बाइक के डुअल-चैनल ABS की एक्स-शोरूम कीमत 1,48,603 रुपए से शुरू होती है। Bajaj Pulsar NS200 में 199.5cc का सिंगल सिलिंडर 4 वाल्व, लिक्विड कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 25.5PS की पावर और 18.74nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में आगे के पहिए में डुअल-चैनल ABS के साथ 300mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है और पीछे भी डुअल-चैनल ABS के साथ 230mm का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है।
-1794931158403.webp)
Bajaj Pulsar N250
इस बाइक में 249.07cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड और FI इंजन दिया गया है 24.1 से 24.5PS की पावर और 21.5 से 22nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें ABS और राइड मोड के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है और इसके फ्रंट में ट्विन-पिस्टन कैलिपर के साथ 300mm डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 230mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,45,270 रुपए से शुरू होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
