विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स, एक लीटर पेट्रोल में 73kmpl का माइलेज और कीमत 82,000 से शुरू

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Best Mileage Bikes: अगर आप 1.20 लाख तक के बजट में बेस्ट कम्यूटर बाइक्स की तलाश में हैं जो बेहतरीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा मांग रहती है रोजाना आने-जाने में इस्तेमाल होने वाली कम्यूटर बाइक्स की मांग सबसे ज्यादा रहती है जो जेब पर हल्की पड़े और कम खर्च में लंबा सफर तय कर सके। अगर आपका बजट आपका बजट 1.20 लाख रुपए तक है और बेहतरीन माइलेज वाली बाइक्स की तलाश में हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में आपको 100 से 125cc की बाइक्स मिल जाएंगी जो आधुनिक फीचर्स के साथ आती है जिसमें Hero, Bajaj और TVS की बाइक्स शामिल हैं।

Sr. No. Bike Mileage (ARAI) Price (Ex-showroom)
1 Hero Xtreme 125 R 66 kmpl ₹91,500 – ₹1,16,250
2 Bajaj Pulsar 125 51.46 kmpl ₹94,490 – ₹1,04,564
3 Hero Splendor Plus XTEC 73 kmpl ₹82,400 – ₹85,000
4 TVS Raider 125 56.7 kmpl ₹83,910 – ₹1,03,400
5 Bajaj Pulsar NS 125 46.9 kmpl ₹92,182 – ₹1,06,123

Hero Xtreme 125 R

Hero Xtreme 125 R में 124.7c का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.5hp की पावर और 10.6nm का चॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है और गियर के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और वेट मल्टी-प्लेट क्लच मिलता है। यह गाड़ी 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ने में लगभग 5.7 से 5.9 सेकंड का समय लेती है और इसका ARAI माइलेज 66kmpl है।

Hero Xtreme 125 R में आगे 276mm डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm की ड्रम ब्रेक दी गई है। इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं जिसमें आगे का टायर 90/90-17 और पीछे 120/80-17 साइज के टायर मिलते हैं तो वहीं ब्रेकिंग के लिए इसमें IBS या ABS के विकल्प मिलते हैं। इसमें LED लाइटिंग के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल LCD मीटर मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम 91,500 रुपए से लेकर 1,16,250 रुपए है।

bajaj pulsar ns125

Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125 में 124.4cc का 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, सिंगल या ट्विन स्पार्क FI इंजन दिया गया है। यह इंजन 12.1PS की पावर और 11.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी टॉप-स्पीड 99kmph है इसका क्लेम्ड ARAI माइलेज 51.46kmpl है। वेरिएंट के मुताबिक इसमें डिजिटल LCD या 5-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है।

वहीं इसके बड़े वाले TFT मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है जिससे फोन पर कॉल और मैसेज के अलर्ट मिलने के साथ-साथ स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन यानी Google Maps मिलता है। इस बाइक में पायलट लैंप के साथ LED हेटलाइट दी गई है और इसके अलावा कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 94,490 रुपए से लेकर 1,04,564 रुपए है।

bajaj pulsar 125

Hero Splendor Plus XTEC

इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर और OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.02PS की पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें xSens तकनीक वाला FI सिस्टम दिया गया है जिसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात करें तो Hero Splendor Plus xtec एक लीटर पेट्रोल में 73kmpl का माइलेज देने का दावा करती है।

ब्रेकिंग के लिए इसमें 130mm का ड्रम ब्रेक या ऑप्शनल डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और SMS अलर्ट के साथ-साथ रियर टाइम माइलेज इंडिकेटर की सुविधा देता है। Hero Splendor Plus XTEC की एक्स-शोरूम कीमत 82,400 रुपए से लेकर 85,000 रुपए तक जाती है।

hero splendor plus xtec

TVS Raider 125

TVS Raider 125 में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, 3-वॉल्व इंजन मिलता है जो 11.2PS की पावर और 11.2nm का टॉर्क जनरेट करता है जो iGO Assist बूस्ट मोड में बढ़कर 11.75nm तक हो जाता है। इसके अलावा, पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसका ARAI माइलेज 56.7kmpl है।

TVS Raider 125 में DRL के साथ खास डिजाइन वाली LED हेडलाइट और पीछे LED टेल लैंप दिए गए हैं। इस बाइक में 5-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जिसमें TVS स्मार्टकनेक्ट की सुविधा है। इस मोटरसाइकिल में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 83,910 रुपए से लेकर 1,03,400 रुपए तक है।

bajaj pulsar ns125

Bajaj Pulsar NS 125

Bajaj Pulsar NS 125 में 124.45cc का 4-स्ट्रोक, SOHC, 4 वॉल्व, एयर-कूल्ड, DTSi-FI इंजन दिया गया है जो 12PS की पावर और 11nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड मैनु्अल गियरबॉक्स और वेट मल्टीप्लेट क्लच मिलता है और इसमें सेल्फ के साथ किक-स्टार्ट का विकल्प भी दिया गया है। इस बाइक का ARAI क्लेम्ड माइलेज 46.9kmpl का है।

Bajaj Pulsar NS 125 में वेरिएंट के मुताबिक LED हेडलाइट, LED टेल लैंप और DRL दिए गए हैं। मीटर के लिए इस बाइक में डिजिटल या ब्लूटूथ कनेक्ट होने वाला डिजिटल कंसोल मिलता है जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। Bajaj Pulsar NS 125 में 92,182 रुपए से लेकर 1,06,123 रुपए तक है।

bajaj pulsar ns125

यह भी पढ़ें- 1 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 5 जबरदस्त बाइक्स, मिलेगा 80kmpl का शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।