TVS Norton 450: स्टाइलिश लुक और 454cc इंजन वाली बाइक हुई अनवील, 8-इंच TFT स्क्रीन के साथ होगी लॉन्च
TVS Notron 450: टीवीएस ने नई Norton 450 अर्बन मोटरसाइकिल को अनवील कर दिया है जिसकी बिक्री साल 2027 से शुरू की जा सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Norton Motorcycles ने अपनी नई 450cc अर्बन मोटरसाइकिल को अनवील कर दिया है। इसे EICMA में 3 नवंबर को होने वाले शुरुआत से ठीक पहले अनवील किया गया है। TVS के हाथों में आने के बाद Norton पहली बार इतनी कम यानी 450cc वाली सिंगल-सिलिंडर बाइक के साथ नई कैटेगरी में एंट्री ले रही है। बाइक का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है जिस देखकर लगता है कि ये कोई कॉन्सेप्ट बाइक हो। बता दें कि, इस बाइक की बिक्री साल 2027 से शुरू होगी और इसका क्या नाम होगा यह भी लॉन्च से ठीक पहले बताया जाएगा।
Norton 450 का डिजाइन और लुक
TVS Norton 450 में आगे की तरफ एक कॉम्पैक्ट और एंगुलर हेडलाइट है और साथ ही फ्यूल टैंक का एरिया भी स्कल्प्टेड और स्टाइलिश है। इंजन के चारों तरफ सिल्वर-फिनिश्ड हिस्से दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ऊपर की तरफ उठा हुआ (Upwest) एग्जॉस्ट है जिस पर बड़ा मैटेलिक हीट शील्ड लगा हुआ है। इसमें अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और नंबर प्लेट को लगाने के लिए रियर टायर्स पर ही माउंट दिए गए हैं।
बाइक में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही हल्के मैटेलिक कलर की बॉडी, ब्लैक इंजन पार्ट्स इसके लुक को और बढ़ाते हैं।
Norton 450 का इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 454cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 45nm का टॉर्क जनरेट करता है। Norton का कहना है कि इस इंजनको सिटी राइडिंग के लिए आसान और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इसके पावर, गियरबॉक्स डिटेल्स जैसी दूसरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि इस इंजन से 40-45bhp की पावर मिल सकती है।
फ्रेम और हैंडलिंग
इस मोटरसाइकिल में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह फ्रेम बाइक की कंट्रोलिंग को आसान बनाता है। हालांकि, चेसिस के पूरे माप और सस्पेंशन की डिटेल्स आना अभी बाकी है। इस नई Norton बाइक में एडवांस कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का TFT टचस्क्रीन मिलेगा।
कब शुरू होगी बिक्री?
इस नई बाइक से पहले Norton ने EICMA 2025 में Manx, Manx R, Atlas और Atlas GT को पेश किया था। यूरोपीय बाजारों में Manx R और Atlas की डिलीवरी शुरू हो चुकी है जबकि बाकी मॉडल्स की डिलीवरी अभी बाकी है। वहीं, साल 2027 में इस मोटरसाइकिल की बिक्री की शुरुआत हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।