Move to Jagran APP

TVS की बिक्री में आई 18.83 फीसद की गिरावट, निर्यात में हुई बढ़ोतरी

TVS मोटर कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 18.83 फीसद की गिरावट के साथ 323368 यूनिट्स की बिक्री की है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 03:44 PM (IST)
TVS की बिक्री में आई 18.83 फीसद की गिरावट, निर्यात में हुई बढ़ोतरी
TVS की बिक्री में आई 18.83 फीसद की गिरावट, निर्यात में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 18.83 फीसद की गिरावट के साथ 323,368 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 398,427 रहा था। हालांकि, सितंबर महीने के मुकाबले कंपनी ने अक्टूबर की बिक्री में तेजी देखी है और बीएस VI में संक्रमण के लिए बीएस IV शेयरों को काफी तर्कसंगत बनाया है। टू-व्हीलर की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 308,161 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 384,307 यूनिट्स का रहा था।

loksabha election banner

घरेलू बाजार में टू-व्हीलर की बिक्री में अक्टूबर 2019 में 252,684 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 338,988 यूनिट्स का रहा था। कुल मोटरसाइकिल की बिक्री की बात करें तो अक्टूबर 2019 में 125,660 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 150,429 यूनिट्स का रहा था। कुल स्कूटर की बिक्री अक्टूबर 2019 में 121,437 यूनिट्स की रही है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 151,040 यूनिट्स का रहा था।

कंपनी के कुल निर्यात की बात करें तो अक्टूबर 2019 में 20 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 69,339 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि अक्टूबर 2019 में यह आंकड़ा 57,926 यूनिट्स का था। टू-व्हीलर निर्यात की बात करें तो 22 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 55,477 यूनिट्स का रहा है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह 45,319 यूनिट्स का था।

थ्री-व्हीलर की कुल बिक्री की बात करें तो अक्टूबर 2019 में 8 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 15,207 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह 14,120 यूनिट्स का रहा था।

ये भी पढ़ें:

Toyota की घरेलू बिक्री में आई 6 फीसद की गिरावट, जानें अक्टूबर की सेल्स

Urvashi Rautela ने इस शख्स के लिए खरीदी Harley-Davidson Fat Bob


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.