विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS iQube में जल्दी मिलेगा कार वाला ये फीचर, Google के साथ मिलकर EICMA 2026 में किया बड़ा ऐलान

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:30 PM (IST)

TVS iQube: TVS Motor ने EICMA 2026 में अपने यूरोपीय पोर्टफोलियो की घोषणा की है। साथ ही, कंपनी ने इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor ने मिलान में आयोजित EICMA 2026 में अपने यूरोप पोर्टफोलियो की घोषणा की है। इलेक्ट्रिक लाइनअप में M1S शामिल है जिसके बाद TVS X और फिर Orbiter आएंगे। यहीं पर TVS ने घोषणा की है जिसके मुताबिक Google के साथ साझेदारा के तहत TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में जल्दी है एंड्रॉइड ऑटो मिलने वाला है।

टचस्क्रीन और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट

वर्तमान में iQube के टॉप-वेरिंट में 7-इंच की टचस्क्रीन मिलती है जो कई कनेक्टेड फीचर्स और स्मार्ट सुविधाओं को सपोर्ट करती है। अब इस स्क्रीन पर पहली बार Android Auto का सपोर्ट मिलेगा जो कारों में दिया जाता है। साथ ही, TVS Motor ने घोषणा की है कि उन्होंने अपने iQube स्कूटर में Android Auto कनेक्टेड फीचर देने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है।

इसी डिस्प्ले गाड़ी की जानकारियां आर बैटरी SOC, ट्रिप कंप्यूटर, स्पीडो क्लॉक और बाकी चीजें भी दिखती हैं। इसके अलावा, इसी डिस्प्ले में दूसरे जरूरी इंडिकेशन भी दिए गए हैं।

गूगल और TVS X

बता दें कि, TVS Motor ने पहले भी गूगल के साथ काम किया है। भारत में मिलने वाले TVS X के 10.2 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में पहले से ही वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो इंटीग्रेशन मिलता है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह फीचर यूरोपीय बाजार के लिए आने वाले TVS X में भी दिया जाएगा।

Android Auto के फायदे

Android Auto के साथ यूजर्स अपना काम करने के लिए कंपनी के खुक के ऐप्स का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे अपने फोन से ही ऐप्स को यूज कर सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी पुष्टी होने बाकी है कि यह फीचर या कनेक्शन वायरलेस होगा या वायर्ड। इसके अलावा, अभी तक इसकी भी जानकारी नहीं सामने लाई गई है कि यह फीचर नए ग्राहकों को अभी से मिलेगा या पुराने ग्राहकों के लिए भी अपडेट के जरिए अनलॉक किया जाएगा।

साथ ही, iQube के साथ अभी तक एप्पल कारप्ले को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 158 किमी की रेंज और 6 कलर ऑप्शन भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।