विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 158 किमी की रेंज और 6 कलर ऑप्शन भी

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Daily Travel Electric Scooter: अगर आप डेली ट्रैवल के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो TVS Orbiter V2 का विकल्प आपको पसंद आ सकता है।

TVS Orbiter V2

TVS Orbiter V2

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपने डेली कम्यूट या डेली ट्रैवल करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना पैसे तो बचाता है लेकिन बहुत थकान भरा भी होता है। लेकिन अब भारतीय टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में कई सारे विकल्प आते हैं जो आपका डेली ट्रैवल आसान बना सकते हैं। ऐसा ही एक स्कूटर है TVS Orbiter V2 जो सिंगल चार्ज पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकता है, यानी पेट्रोल के पैसे तो बचेंगे ही लेकिन साथ में इसे बार-बार चार्ज करने का सिरदर्द नहीं पालना होगा। आइए इसकी सभी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

बैटरी और रेंज

TVS Orbiter V2 में 3.1kWh वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है सिंगल चार्ज पर 158 किमी की IDC रेंज का दावा करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 68kmph है तो वहीं, 0 से 40 की स्पीड ये 7 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है। इसमें BLDC Hub Motor दी गई है जिसकी पीक पावर कॉन्फिगरेशन के आधार पर 2.9kW से 4.4kW तक है।

चार्जिंग और राइडिंग मोड्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 80% या 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 10 मिनट का समय लगता है जिसके ऑप्शनल हाई-वॉट वाले चार्जर से और फास्ट चार्ज किया जा सकता है। इसमें Eco, City और डेडिकेटेड पार्किंग/रिवर्स-फॉर्वड असिस्ट जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं।

कैसे हैं इसके फीचर्स?

अगर फीचर्स की बात करें तो TVS Orbiter V2 में 5.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट के साथ TVS SmartXonnect ऐप की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इसमें ऑटो हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स/फॉर्वड, एंटी थेफ्ट अलर्ट, क्रैश/फॉल अलर्ट और जियो-फेंसिंग जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं, इसमें क्रिस्टल LED हेडलाइट दी गई है और यह स्कूटर 6 कलर ऑप्शन- Cosmic Titanium, Lunar Grey, Martian Copper, Neon Sunburst, Stellar Silver और Stratos Blue में आता है।

फ्रेम और सस्पेंशन

इसमें स्टील ट्यूब फ्रेम दिया गया है और इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं जो CBS के साथ आते हैं। इसके अलावा, आगे 14-इंच के अलॉय व्हील और पीछे 12-इंच का व्हील दिया गया है तो वहीं इसके टायर ट्यूबलेस हैं जिनमें आगे का साइज 90/80 और पीछे का साइज 90/90-12 है।

TVS Orbiter V2 की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,899 रुपए है जो बजट में और लंबी रेंज के साथ आने वाली एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Specification Category TVS Orbiter V2 Details
Price (Ex-Showroom) ₹1,18,899
Battery Capacity 3.1 kWh Lithium-ion
Certified Range (IDC) 158 km
Top Speed 68 – 69 km/h
Acceleration (0–40 km/h) 6.3 – 6.8 seconds
Motor Type BLDC Hub-mounted motor
Charging Time (0–80%) 4 hours 10 minutes (with standard charger)
Riding Modes Eco and City
Kerb Weight 112 kg
Under-seat Storage 34 Litres (fits twin helmets)
Seat Height 760 mm
Seat Length 845 mm
Ground Clearance 165 mm
Dimensions (L x W x H) 1,855 mm x 728 mm x 1,284 mm
Wheel Size (Front / Rear) Front 14-inch alloy, Rear 12-inch
Brakes (Front / Rear) Drum brakes with Combined Braking System (CBS)
Suspension (Front / Rear) Telescopic front forks / Dual rear shock absorbers
Features Bluetooth-connected LCD cluster, SmartXonnect app, Cruise Control, Hill Hold, Reverse/Forward Assist, OTA updates, Crystal LED headlamp
Color Options Cosmic Titanium, Lunar Grey, Martian Copper, Neon Sunburst, Stellar Silver, Stratos Blue

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है VLF का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 250 किमी की रेंज और GPS जैसे फीचर्स