विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए बेस्ट है VLF का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 250 किमी की रेंज और GPS जैसे फीचर्स

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:30 AM (IST)

VLF Strada Electric Scooter: अगर आप अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कटूर की तलाश में हैं तो यह विकल्प आपके काफी काम आ सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप डेली यूज के लिए एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो जिसे आप इस फेस्टिव सीजन में अपने घर ला सके? अगर हां, तो यहां हम आपको VLF Strada के बारे में बताने वाले हैं जिसकी फुल चार्ज पर 250 किमी तक की रेंज का दावा है। 2 वेरिएंट्स में आने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इस धनतेरस या दीवाली के लिए आपकी शॉपिंग लिस्ट में शामिल हो सकता है।

परफॉर्मेंस और पावरट्रेन

इसमें BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जिसकी रेटेड पावर 3kW और पीक पावर 4.8kW है और VLF Strada 34nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं जिसमें Eco, City और Sport Mode शामिल हैं जिसकी स्पीड 45kmph, 65kmph और 85kmph है। इसके मोटर और बैटरी दोनों के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।

बैटरी और रेंज

VLF Strada में रिमूवेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है। यह स्कूटर दो वेरिएंट में आता है, पहला है City जिसमें 2.16kWh बैटरी पैक मिलता है और जिसकी IDC क्लेम्ड रेंज 130 किमी है। दूसरा वेरिएंट है Max जिसमें दो 2.16kWh बैटरी पैक मिलता है और इसकी IDC रेंज 250 किमी है। सिंगल बैटरी के लिए लगभग 3 घंटे और डुअल बैटरी के लिए लगभग 6 घंटे का चार्जिंग टाइम लगता है।

चेसिस सस्पेंशन और ब्रेक्स

यह हाई-टेन्साइल स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर बनी है जिसमें 31mm का टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ डुअल-प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर हाइड्रोलिक कॉइल-स्प्रिंग्स दिए गए हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे 240mm का डिस्क-ब्रेक और पीछे 220mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें मोबाइल फोन कनेक्टिवीट, ब्लूटूथ, कॉल/SMS अलर्ट और GPS नेविगेशन के साथ 5-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें DRL के साथ ड्यूल-बीम प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED टेल लैंप और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें इल्यूमिनेटेड इग्निशन के साथ कीलेस एंट्री, रिवर्स मोड, आगे की तरफ स्टोरेज पॉकेट, लगेज हुक और एक रियर कैरियर रैक दिया गया है।

इसके अलावा, इमें USB Type-A और Type-C चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं। VLF Strada के City वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,19,999 रुपए और Max की एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Vinfast भारत में लॉन्च करेगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Rasad', 14-इंच पहियों के साथ 100kmph की टॉप-स्पीड