विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vinfast भारत में लॉन्च करेगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Rasad', 14-इंच पहियों के साथ 100kmph की टॉप-स्पीड

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:59 PM (IST)

Vinfast Electric Scooter: विनफास्ट अपने ग्लोबल मॉडल्स के साथ-साथ भारत के लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की तैयारी कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम की कंपनी Vinfast ने भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री करने के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी आने की प्लानिंग कर ली है। कंपनी भारत में अपने कई ग्लोबल स्कूटर जैसे Evo, Feliz और Viper लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, 14-इंच पहियों वाला Rasad नाम का एक मैक्सी स्कूटर भी तैयार किया जाएगा। Vinfast भारत के ट्रेंड्स के मुताबिक खास तौर पर तैयार किए गए कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बना रहा है।

भारत के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर

वियतनाम की कंपनी Vinfast द्वारा भारत में पेटेंट कराए गए एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि भारत के लिए कंपनी एक खास मॉडल तैयार कर रही है। यह स्कूटर एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट जैसा दिखता है लेकिन साथ ही यह फैमिली स्कूटर के कामों को पूरा करने के लिए काफी व्यावहारिक भी लगता है।

कैसा है डिजाइन?

डिजाइन के मामले में इस नए Vinfast इलेक्ट्रिक स्कूर में वन-पीस एप्रन के साथ एक मॉडर्न और मिनिमिलिस्ट फेशिया दिया गया है। यहीं पर Vinfast का लोगो भी दिखाई देता है और एप्रन के नीचे हेडलाइट यूनिट है जिसके दोनों तरफ फ्लश टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो LED हो सकते हैं। एप्रन के ठीक नीचे ब्लैक बॉडी पैनल दिए गए हैं जो साइड बॉडी पैनल तक एक ही हिस्से में नजर आते हैं।

फ्रंट और साइड प्रोफाइल

इस स्कूटर में आगे एक मडगार्ड दिया गया है जो इसके आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के पहियों को कवर करता है। ये बड़े पहिए स्कूटर को सड़क पर एक बेहतरीन लुक या यूं कहें कि रोड प्रेजेंस देने का काम करते हैं। इसके साइड के हिस्से का डिजाइन सिंपल है और इसमें एक लंबी और फ्लैट सीट दी गई है। इसकी टेल लाइट्स काफी स्पोर्टी डिजाइन की लगती हैं और पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए ग्रैब रेल या हैंडल भी दिया गया है।

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

इस स्कूटर में खुला हुआ स्ट्रीट-स्टाइल हैंडलबार दिया गया है और इसके ठीक ऊपर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। यह डिस्प्ले एक LCD यूनिट या फिर TFT भी हो सकता है। इसका फ्लोरबोर्ड पूरी तरह से फ्लैट है और फैमिली के यूज के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामान रखने की काफी जगह देता है।

सस्पेंशन मोटर और स्टोरेेज

इस आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें पीछे की तरफ एक हब मोटर दी गई है लेकिन इसकी पावर और बाकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि इसमें 100kmph की टॉप-स्पीड दी जा सकती है। बता दें कि, इस स्कूटर की बैटरी को फ्लोरबोर्ड में फिट किया जा सकता है जिससे सीट के नीचे काफी अच्छा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर घर लाएं Ampere का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 142 किमी की रेंज और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर